बड़ा हादसा-: भोजपुर की एक फैक्टरी में फटा बॉयलर,3 कर्मचारियों की मौत

 

गाजियाबाद

आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां भोजपुर थाना क्षेत्र के गौ अतरौली में स्थित नॉर्दर्न ईस्टर्न रबर एंड रोल फैक्टरी में बॉयलर फट गया। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बॉयलर फटने से तीन कर्मियों योगेन्द्र कुमार, अनुज और अवधेश कुमार की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य को हल्की चोट आई है।

28 मार्च की सुबह साढ़े 5 बजे चौकी अतरौली थाना भोजपुर अंतर्गत स्थित एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से हादसा हो गया।  मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। परिजनों को समझाया जा रहा है। कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

और पढ़े  अयोध्या- विसर्जन में विधायक की झंडी ने बढ़ाई सियासी हलचल, भाजपा के भीतर शुभ-अशुभ के चर्चे तेज
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…