भीमताल: 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने युवक को जेल भेजा

Spread the love

 

भीमताल थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक नेपाल मूल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। भीमताल पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ ने बताया कि शनिवार की शाम नेपाल मूल निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की शिकायत सामने आई थी। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई थी। इस पर पुलिस ने आरोपी बिहार निवासी रवि गिरी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। किशोरी का मेडिकल भी कराया गया है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद से लोगों में नाराजगी है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ धाम में हेरफेर के आरोप, जांच के आदेश, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love