भीमताल / छोटा कैलाश:- छोटा कैलाश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 1 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे, तस्वीरों में देखिये जनसैलाब

 

 

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को भीमताल ब्लॉक के पिनरों स्थित आदि छोटा कैलाश मंदिर में भगवान शिव के जयकारों के साथ एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सुबह 3 बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

 

Crowd of devotees gathered in Chhota Kailash on Mahashivratri

भक्तों ने चार किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जलाभिषेक किया। मंदिर में भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा।

 

Crowd of devotees gathered in Chhota Kailash on Mahashivratri

जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि छोटा कैलाश में मंगलवार से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था, जो बुधवार तक जारी रहा। पुजारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।

 

Crowd of devotees gathered in Chhota Kailash on Mahashivratri

इसी तरह, भीमताल के भीमेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतार सुबह से दोपहर बाद तक लगी रही। भक्तों ने भीमेश्वर मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक किया। मंदिर में मदन गिरी ने पूजा-अर्चना कराई। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया।
और पढ़े  देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…