भीमताल- 98 अतिथि शिक्षक काउंसलिंग के बाद भी है बेरोजगार

Spread the love

 मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल नैनीताल में शुक्रवार को अतिथि शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया में 41 अतिथि शिक्षकों को तैनाती देने के बाद भी कुमाऊं मंडल में 98 शिक्षक बेरोजगार रह गए। मंडल स्तर पर पदों के रिक्त नहीं होने के चलते 98 अतिथि शिक्षकों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ेगा। इधर नौकरी नहीं मिलने के चलते शिक्षकों में बेहद नाराजगी है। उनका कहना है कि शिक्षा मंत्री डॉ़. धन सिंह रावत अतिथि शिक्षकों को आश्वासन दे चुके हैं कि कोई भी अतिथि शिक्षक बेरोजगार नहीं होगा लेकिन कुमाऊं मंडल में काउंसलिंग के बाद भी 98 शिक्षक बेरोजगार हैं। उन्होंने सरकार से नौकरी देने की मांग की है।

 

कुमाऊं मंडल में रिक्त शिक्षकों के पद
कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में अतिथि शिक्षकों के 139 पद रिक्त थे। इसमें से 41 पदों पर ही नियुक्ति हो पाई है। अब भी शिक्षकों के 98 पद रिक्त हैं।

कुमाऊं मंडल में रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी गई है। शेष शिक्षकों को गढ़वाल मंडल में रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति देने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा जाएगा।

शिव प्रसाद सेमवाल, अपर निदेशक शिक्षा, कुमाऊं मंडल नैनीताल


Spread the love
और पढ़े  पश्चिम एशिया संकट- बहरीन में हवाई हमले का अलर्ट,बजे सायरन, ईरानी हमलों में अब तक 140 अमेरिकी सैनिक घायल
  • Related Posts

    राज्यसभा की 11 सीटों के लिए जारी हैमतदान, शाम तक आएंगे नतीजे,मैथिली ठाकुर ने डाला वोट

    Spread the love

    Spread the love   सोमवार को बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया। नतीजे आज ही घोषित किए जाएंगे। इस बार कुल 37…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संकट- जापान-AUS का होर्मुज में नौसेना भेजने से इनकार, सऊदी अरब ने 23 ड्रोन रोकने का दावा किया

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में संघर्ष दिन-ब-दिन और भी खतरनाक होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के लगातार हमलों के बीच ईरान भी जोश में है और जोरदार जवाब…


    Spread the love