हरिद्वार: मोहम्मद दीपक के समर्थन में उतरा भीम आर्मी संगठन, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बहस, हिरासत में लिए गए

Spread the love

 

रिद्वार में भीम आर्मी संगठन मोहम्मद दीपक के समर्थन में उतरा। इस दौरान दीपक से मिलने जा रहे भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह को हरिद्वार में पुलिस ने रोक लिया। पुलिस और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई। कुछ देर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

मोहम्मद दीपक के समर्थन में राहुल गांधी के ट्वीट से गरमाया माहौल

कोटद्वार नगर के पटेल मार्ग स्थित वकील अहमद की कपड़े की दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तीन पक्षों पर मुकदमें दर्ज किए हैं। 31 जनवरी को बजरंग दल के हंगामे के बाद दूसरे पक्ष से जुडे़ लोगों के कोटद्वार आकर माहौल खराब करने की आशंका से पुलिस फोर्स अलर्ट है। पुलिस ने व्यापारियों और पीस कमेटी की बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, वहीं शहर में आने वाले मार्ग पर सघन चेकिंग की जा रही है। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं के ट्वीट करने से माहौल गरमाया हुआ है।कोतवाली पुलिस ने इस विवाद में पहला मुकदमा दुकानदार वकील अहमद की ओर से बजरंग दल के अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया है। दूसरा मुकदमा बजरंग दल कार्यकर्ता कमलपाल की ओर से दीपक उर्फ अक्की (मोहम्मद दीपक) व कांग्रेस नेता विजय रावत समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया है।

 

तीनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच की
तीसरा मुकदमा खुद बाजार चौकी के इंचार्ज विनोद कुमार की ओर से देहरादून और हरिद्वार से हंगामा करने आए बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि बजरंग दल की तर्ज पर यदि दीपक को समर्थन देने वाले भी कोटद्वार पहुंचे तो माहौल खराब हो सकता है। रविवार देर शाम को कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देश के अन्य नेताओं के दीपक के समर्थन में किए गए ट्वीट की कोटद्वार समेत पूरे राज्य में चर्चा हो रही है।

और पढ़े  रुड़की: पिरान कलियर में सालाना उर्स मेले के दौरान बवाल, दो पक्ष आपस में भिड़े, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार

एएसपी चंद्रमोहन सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को लेकर खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि तीनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर नकेल कसी जा रही है। बाहरी प्रांतों से यहां आकर माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।

समझौते के बाद मुकदमा दर्ज करने पर कांग्रेसियों ने जताई आपत्ति

दुकान का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे कांग्रेसियों ने मुकदमा दर्ज करने पर आपत्ति जताई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि मारपीट के बाद सीओ ने दोनों पक्षों के साथ बैठक की थी। जिस पर दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज करना गलत है। इस पर एएसपी चंद्रमोहन सिंह व कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि पहले दिन के विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। समझौते के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को लिखित रूप में अवगत नहीं कराया जिस पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास नेगी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, रुपेंद्र नेगी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love