भवाली Road Accident: खाई में 3 बार पलटी कार, लक्षी 50 फीट नीचे मिली, मामा-भांजी की मौत…

गाजियाबाद के सभी पर्यटक हंसी खुशी घर लौट रहे थे कि रामगढ़ के गागर में उनकी खाई में गिर गई। हादसे में मामा-भांजी की मौत के बाद परिवार के सभी सदस्य यहां से कभी न भूलने वाला दर्द लेकर लौटे। हादसे में घायल नितिन ने बताया कि उन्हें हल्द्वानी में एक होटल में रुकना था। दिन-रात कार चलाने से सचिन थका हुआ था। ऐसे में आशंका है कि उसे झपकी आने से हादसा हुआ। दुर्घटनास्थल पर करीब 50 फीट गहरी खाई है। कार खाई में गिरने के बाद तीन बार पलटी और 20 फीट नीचे जाकर एक पेड़ पर अटक गई। कार का पिछला शीशा टूटने से लक्शी उसमें से निकलकर 50 फीट नीचे जा गिरी।

 

बहन को घुमाने ले गए थे दोनों भाई: रुचि की शादी रजापुर निवासी विकास से हुई है। पति से विवाद के चलते कई वर्षों से रुचि अपने तीन बच्चों के साथ पिता के ही घर में रहती हैं। तीनों बच्चे विजयनगर में ब्लूम पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। बहन के कैंची धाम जाने की इच्छा जताने पर दोनों भाई उन्हें और उनके बच्चों को घुमाने ले गए थे।

 

परिजन सदमे में
भवाली हादसे में सचिन और लक्ष्मी की मौत के बाद से अन्य सैलानियों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि गाजियाबाद से घूमने आए सचिन और लक्षी को शायद यह पता नहीं था कि यह यात्रा उनकी जिंदगी की अंतिम यात्रा होगी। लोगों ने बताया कि वाहन में भाजपा का टैग लगा हुआ था। ऐसे में उनके भाजपा से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

और पढ़े  मौसम अपडेट-: आज दून समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई जगहों पर गर्जना के साथ बिजली चमकने का भी अलर्ट
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…