Bhagwant Mann Team :कुछ इस तरहा हो सकती है नए सीएम की टीम भरोसेमंद विधायक बन सकते है मंत्री, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिले संकेत।।

Spread the love

पंजाब की नई सरकार के मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे भगवंत मान अपने मन माफिक चुन सकेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे संकेत दिए हैं। दिल्ली से कहा गया है कि कैबिनेट चुनना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। मुख्यमंत्री के इस काम में पार्टी कोई दखल नहीं देगी। इधर, मान भी उन विधायकों पर भरोसा जताएंगे जिन्होंने पार्टी के मुश्किल समय में उनका साथ दिया।
पंजाब में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आम आदमी पार्टी के आला नेताओं द्वारा अपने मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान को पार्टी के लिए खुली छूट देने की खबरों के बीच कैबिनेट के संभावित गठन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान ने मान को अपने कैबिनेट सहयोगियों के बारे में फैसला करने की पूरी छूट दे दी है। 

विधायक दल की बैठक में पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद राघव चड्ढा ने इसके संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह कैबिनेट में किन चेहरों को शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार हैं। वे ही तय करेंगे कि कौन मंत्री के रूप में शपथ लेगा। पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि मान उन विधायकों पर भरोसा करेंगे जो मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। सूत्रों ने कहा कि मौजूदा विधायक जो फिर से विधायक चुने गए हैं, उनके चुने हुए मुख्यमंत्री मान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।

हरपाल सिंह चीमा : बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री

और पढ़े  PM मोदी के मुरीद हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री, कहा- उन्होंने खुद को सत्ता के अहंकार से बचाया हुआ है

मंत्रिमंडल में सबसे अहम चेहरा हरपाल सिंह चीमा का है। चीमा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। वे चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टरों और होर्डिंग्स में पार्टी का चेहरा होने के दौरान पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। मान के मुख्यमंत्री चेहरा बनने से पहले पंजाब में पार्टी के पोस्टरों पर तीन चेहरे हुआ करते थे अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और हरपाल सिंह चीमा। कहा जा रहा है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री के पद से नवाजा जा सकता है।

कुलतार सिंह संधवां: तय है मंत्रिमंडल में जाना

कुलतार सिंह संधवां भी मंत्रिमंडल में संभावित अहम चेहरा हैं। उन्होंने कोटकपूरा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। कुलतार सिंह पंजाब में आप का बड़ा चेहरा हैं और माना जा रहा है कि उनका मंत्रिमंडल में शामिल होना लगभग तय है।

अमन अरोड़ा: मान के बेहद करीबी

अमन अरोड़ा भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उन्हें मान का बेहद करीबी भी माना जाता है। गुरमीत हेयर का नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल है। आप की युवा शाखा के अध्यक्ष गुरमीत बरनाला से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।

जीवनजोत कौर: दिग्गजों का हराया

भगवंत मान सरकार में महिलाओं का एक मजबूत प्रतिनिधित्व है। सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल के संभावित नामों में बलजिंदर कौर और जीवनजोत कौर शामिल हैं। जीवनजोत कौर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को हराया है।

कुंवर विजय प्रताप: अहम पद के दावेदार

अमृतसर उत्तर सीट से अकाली उम्मीदवार अनिल जोशी को हराकर पहली बार विधायक बने कुंवर विजय प्रताप सिंह को भी मान कैबिनेट में अहम पद मिल सकता है। पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह पंजाब के चर्चित बरगाड़ी बेअदबी मामले के जांचकर्ता रह चुके हैं।

और पढ़े  मौसम- आज से बदलेगा मौसम का मिजाज- पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, कई मैदानी राज्यों में आंधी और वज्रपात के आसार

Spread the love
  • Related Posts

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को बेल मिली,, जल्द ही जेल से होंगे रिहा

    Spread the love

    Spread the loveमोकामा के विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें चर्चित दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी गई है। अदालत ने सुनवाई…


    Spread the love

    राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट अपडेट- आज शाम तक घोषित होगी तारीख और समय

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने एक्स पर कहा है कि आज शाम को रिजल्ट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *