बंगाल- NDA ने दिखाई ताकत: मंच पर 30+ नेता, PM ने शुभेंदु की पीठ थपथपाई, योगी ने भगवा अंगवस्त्र पहनाया

Spread the love

श्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण स्थल ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभेंदु अधिकारी के साथ मंच के नजदीक तक रोड शो किया। शुभेंदु खुद भगवा रंग के कुर्ते में थे। प्रधानमंत्री जैसे ही मंच पर पहुंचे, एनडीए और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की कतार नजर आई। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे। यहां प्रधानमंत्री ने बंगाल भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता 98 वर्षीय माखनलाल सरकार को गले लगाकर उनके पैर छुए।

 

शपथ ग्रहण होने के बाद शुभेंदु सभी नेताओं का अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री के पास तक आए। उन्होंने झुककर प्रधानमंत्री को प्रणाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई और कान में कुछ कहा। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभेंदु अधिकारी की छह बार पीठ थपथपाई। जब शुभेंदु योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे तो योगी ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र पहुंचाया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सीएम शुभेंदु अधिकारी के अलावा पांच अन्य मंत्रियों ने शपथ लिए।

मंच पर ये नेता रहे मौजूद

 

    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
    • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
    • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
    • बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
    • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
    • असम से हिमंत बिस्व सरमा
    • आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू
    • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
    • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
    • नगालैंड के सीएम नेफ्यू रियो
    • महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
    • राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा
    • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जीतनराम मांझी
    • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार
    • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
    • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
    • राकांपा प्रमुख सुनेत्रा पवार
    • राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल
    • रालोद नेता जयंत चौधरी
    • टीडीपी नेता और केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू
    • आजसू के नेता सुदेश महतो
    • बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे
    • केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
    • बंगाल भाजपा की नेता अग्निमित्रा पॉल
    • अभिनेता और बंगाल भाजपा के नेता मिथुन चक्रवर्ती
    • बंगाल भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार (प्रधानमंत्री उनके पास आकर रुके और उन्हें गले लगाकर पैर छुए।)
  • आरपीआई नेता रामदास अठावले
  • अपना दल नेता अनुप्रिया पटेल
  • एसएस अहलुवालिया
और पढ़े  US-Iran:- अरब सागर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अमेरिकी पायलट की मौत, ईरान युद्ध में यूएस ने कितने सैनिक गंवाए?

Spread the love
  • Related Posts

    आज से भारत-ब्रिटेन एफटीए लागू,99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क, क्या होगा सस्ता?

    Spread the love

    Spread the loveभारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। इसे पिछले कुछ वर्षों में भारत के सबसे बड़े मुक्त व्यापार…


    Spread the love

    ट्रंप की ईरान में सबकुछ तबाह करने की धमकी,ईरान बातचीत करे नहीं तो कुछ नहीं छोड़ेंगे

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत की मेज पर वापस नहीं लौटा तो अमेरिका अगले हफ्ते से ईरान के बिजली…


    Spread the love