Bengal- बंगाल के नादिया में अफगान नागरिक गिरफ्तार, बिना दस्तावेज भारत में प्रवेश करने की कर रहा था कोशिश

Spread the love

श्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक अफगानिस्तान नागरिक को बिना वैध दस्तावेज भारत में प्रवेश करने के प्रयास के दौरान गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। गिरफ्तार होने वाले व्यक्ति की पहचान अलजाही मुसाफर के रूप में की गई है। वह अफगानिस्तान के निम्रोज प्रांत का निवासी है। पुलिस और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के अधिकारियों के अनुसार, मुसाफर भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा को फतेपुर बॉर्डर इलाके से पार करने की कोशिश कर रहा था।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात की गश्त के दौरान हमारे कर्मियों ने उसे फतेपुर सीमा के पास देखा। उसे तुरंत रोका और हिरासत में ले लिया। उसके पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे और न ही उसके पास बांग्लादेशी पहचान पत्र मौजूद थे।

आगे की कार्रवाई की क्या होगी?
जानकारी के प्रारंभिक पूछताछ के बाद, अफगान नागरिक को हांसखाली थाने सौंपा गया, ताकि पुलिस मामले की आगे जांच कर सके। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह कोई वैध यात्रा दस्तावेज पेश नहीं कर सका। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने सीमा क्षेत्र में कैसे प्रवेश किया और क्या किसी ने उसे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने में मदद की।

अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजा
मामले में अफगान नागरिक को रणघाट के एक अदालत ने मंगलवार को पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने भारत में प्रवेश करने से पहले बांग्लादेश तक कौन सा रास्ता लिया।

और पढ़े  ईरान ने जिंदा पकड़ा अमेरिकी पायलट?- एक और F15E लड़ाकू विमान गिराने का किया दावा, व्हाइट हाउस ने साधी चुप्पी

Spread the love
  • Related Posts

    इस्राइल ने ईरान-लेबनान में बरपाया कहर! 200 से ज्यादा ईरानी और 140 हिजबुल्ला के ठिकानों को बनाया निशाना

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल के साथ ईरान के युद्ध को पांच हफ्तों से ज्यादा समय बीच चुका है। इस बीच इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने ईरान और लेबनान…


    Spread the love

    विधानसभा चुनाव 2026- वोटर आईडी चेक करेगी बीएसएफ, नियंत्रण में होगा सीसीटीवी, चुनावी ड्यूटी से हटेंगे ये अफसर

    Spread the love

    Spread the loveसीमा सुरक्षा बल ‘बीएसएफ’ के जवान, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में वोटिंग बूथ पर मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करेंगे। इतना ही नहीं, मतदान केंद्र पर…


    Spread the love