Elections: चुनाव से पहले PM मोदी ने की रणनीतिक बैठक, तैयारियों का लिया जायजा, रोड शो से सियासी संदेश

Spread the love

 

 

सम में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है, जिसको लेकर राज्यभर में सियासी गर्माहट तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को असम में रैली और जनसभा के माध्यम से चुनावी रण में भाजपा का बिगुल फूंक दिया है। यहां पीएम मोदी ने भाजपा नेताओं से मुलाकात कर राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी की मजबूती पर चर्चा की। यह बैठक भाजपा के राज्य मुख्यालय वाजपेयी भवन, बासिष्ठा में हुई।

बता दें कि करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में पीएम मोदी ने नेताओं से पूछा कि सरकार की जनता के बीच कैसी छवि है और पार्टी संगठन कैसा काम कर रहा है। वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य अध्यक्ष नारायण बोरकोटकी ने कहा कि यह कोई औपचारिक बैठक नहीं थी। वह एक सदस्य की तरह हमसे बातचीत कर रहे थे।

 

सभी नेताओं के बीच बैठकर पीएम ने की बैठक
बैठक में उपस्थित एक अन्य नेता ने बताया कि पीएम मोदी ने मंच पर नहीं बैठकर सभी नेताओं के बीच बैठकर बातचीत की। उन्होंने खास तौर पर वरिष्ठ नेताओं की कुशल-क्षेम पूछी और चुनाव की तैयारियों पर ध्यान दिया। प्रधानमंत्री मोदी शाम को सारुसजई से 3.8 किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद वाजपेयी भवन पहुंचे।

असम के भाजपा अध्यक्ष ने क्या कहा?
वहीं राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बताया कि यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री राज्य मुख्यालय का दौरा कर रहे हैं। बैठक में लगभग 280 नेता, जिसमें पूर्व और वर्तमान सांसद, मंत्री, विधायक और पूर्व राज्य अध्यक्ष शामिल थे, उपस्थित थे।

और पढ़े  आशा भोसले- 78 साल का सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार से ज्यादा गाने,ग्रैमी नामंकन पाने वाली पहली भारतीय महिला

 

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राज्य के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बर्दोलोई की प्रतिमा का अनावरण किया और एयरपोर्ट के नए टर्मिनस का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए अपनी योजनाओं और पार्टी की उपलब्धियों की जानकारी दी।


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया तनाव: दक्षिणी लेबनान में 10KM का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा इस्राइल, होर्मुज पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में कई वर्षों की जंग के बाद अब शांति की लौ जलती दिख रही है। दरअसल, इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू…


    Spread the love

    चुनाव से पहले IT की कार्रवाई- TMC विधायक देबाशीष कुमार पर कसा शिकंजा, कोलकाता में घर-दफ्तर छापेमारी

    Spread the love

    Spread the loveकोलकाता में चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमा दिया है। शुक्रवार सुबह…


    Spread the love