देहरादून- चुनाव से पहले बाहरी BJP नेताओं की उत्तराखंड में आहट, कई चारधाम यात्रा के बहाने भी पहुंचेंगे

Spread the love

पांच राज्यों में चुनाव के बाद अब भाजपा ने उत्तराखंड में चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। राज्य स्तर के दो सर्वे के अलावा केंद्रीय नेतृत्व के स्तर से भी राज्य में लगातार तीसरी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। दूसरे राज्यों के नेताओं की उत्तराखंड में आहट होने लगी है, जो कि धीरे-धीरे और बढ़ेगी।

 

भाजपा ने उत्तराखंड के नेता-कार्यकर्ताओं को तीन राज्यों में प्रचार में लगाया था। इनमें कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने तो करीब एक साल तक वहां काम किया। वहीं, युवा मोर्चा समेत कई अन्य पदधिकारियों को पश्चिमी बंगाल के चुनाव में भेजा गया था। राजस्थान के विधायकों का पूरा दल बंगाल चुनाव में भेजा गया था। कई अन्य राज्यों के सांसद, मंत्री, विधायक इन राज्यों में जुटे थे।

अब अगली तैयारी उत्तराखंड के चुनाव की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड में कई राज्यों के नेता व कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। कई ऐसे भी हैं जो कि चारधाम यात्रा करेंगे और प्रदेश का राजनीतिक मिजाज भी भांपकर जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व अपने स्तर से भी प्रदेश में अलग सर्वे कराएगा। इससे तस्वीर और साफ हो सकेगी। केंद्रीय नेतृत्व अपने स्तर से भी विधायकों की परफॉर्मेंस चेक करा रहा है।
 

बूथ मैनेजमेंट में उत्तराखंड की छवि मजबूत

बूथ मैनेजमेंट में उत्तराखंड की छवि काफी मजबूत है। पांच राज्यों के चुनाव से पहले भी प्रदेश के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को अलग-अलग राज्यों के चुनाव में भेजा जाता रहा है। इसी प्रकार, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान के संगठन पदधिकारियों का भी अलग काम करने का तरीका है। इसी हिसाब से पार्टी यहां उनका इस्तेमाल करेगी।

और पढ़े  ऋषिकेश- लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार, अलर्ट..

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love

    हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के व्यस्ततम सिंधी चौराहा स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की हल्द्वानी नगर शाखा में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट से…


    Spread the love