निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट धंसा, 1 की मौत, मलबे में दबे कई लोग, बचाव कार्य जारी

 

जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। पानी गरो के मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट अचानक धंस गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की मौत होने के अलावा मलबे में 5 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत दल जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया है और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

और पढ़े  बंगाल: बिसलेरी के प्लांट से मिला बैक्टीरिया, कंपनी ने किया जांच का अनुरोध, पूरे बैच की बिक्री पर लगी थी रोक
  • Related Posts

    अमेरिका: लॉस एंजिलिस के तट पर भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर नुकसान, टली विमान की लैंडिंग

    अमेरिका के लॉस एंजिलिस के तट के पास शनिवार (स्थानीय समय) सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पूरे इलाके में तेज कंपन महसूस किया गया। लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई…

    स्पेन में आज आम चुनाव: पीएम सांचेज को चुनौती दे रहे दक्षिणपंथी दल, क्या पहली बार सरकार में आएगी वॉक्स पार्टी?

    स्पेन में आज आम चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में 3.86 करोड़ से ज्यादा लोग वोट डालने के पात्र हैं। चुनाव से तय होगा कि प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज सत्ता…