फरवरी में बैंकों का अवकाश 2026: इस महीने फरवरी में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टियां? बैंक जाने से पहले यहां जानें

Spread the love

साल दर साल चीजें किस तरह से बदली हैं ये सभी ने देखा है। पिछले कुछ वर्षों में हम ऑफलाइन से ऑनलाइन कामों में शिफ्ट हो गए हैं। उदहारण के लिए बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कामों को ही ले लीजिए। अब बैंक से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं।

किसी को पैसे ट्रांसफर करने हो या क्रेडिट कार्ड बनवाना हो आदि। ऐसे ही कई काम हैं जो ऑनलाइन हो जाते हैं। हालांकि, कुछ काम ऐसे भी हैं जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। इसलिए अगर आप इस महीने यानी फरवरी माह में किसी काम के कारण बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले चेक कर लें कि फरवरी में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं और कब-कब बैंक खुलेंगे। 

 

 

कितने शनिवार और रविवार बंद रहेंगे बैंक?

  • 08 फरवरी 2026 – इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा जिसकी वजह से देश भर के बैंक बंद रहेंगे
  • 14 फरवरी 2026 – महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 15 फरवरी 2026 – रविवार का अवकाश है और इस कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 22 फरवरी 2026 – इस दिन रविवार की छुट्टी होने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे
  • 28 फरवरी 2026 – महीना का चौथा शनिवार होगा जिसकी वजह से पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी

 

बाकी कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 15 फरवरी 2026 – इस दिन महाशिवरात्रि का पर्व है जिसकी वजह से कई शहरों के बैंक बंद रहेंगे। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई अन्य शहरों के बैंक शामिल है
और पढ़े  Plane Crash: कोलंबिया विमान हादसे में अब तक 66 की मौत, कई अभी भी लापता, राहत और बचाव कार्य जारी

18 और 19 फरवरी को बैंक की छुट्टियां हैं

  • 18 फरवरी 2026 – इस दिन सिक्किम में तिब्बती नव वर्ष मनाया जाएगा जिसकी वजह से सिक्किम के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 19 फरवरी 2026 – इस दिन छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है और इस कारण महाराष्ट्र में सभी बैंक बंद रहेंगे

20 फरवरी को भी बंद रहेंगे बैंक

  • 20 फरवरी 2026 – इस दिन मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश राज्य का स्थापना दिवस है जिसकी वजह से इन दोनों जगहों के बैंकों की छुट्टी रहेगी

Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन- ट्रंप की नीति, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष ने दुनियाभर में कई सारी चिंताओं को जन्म दिया है। शुरुआत से बात करें तो ये संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है।…


    Spread the love

    रुपया vs डॉलर- शतक लगाने की दहलीज पर रुपया? भारतीय मुद्रा में गिरावट की पूरी कहानी आसान भाषा में यहां समझें

    Spread the love

    Spread the loveसाल 2010 में एक अमेरिकी डॉलर की कीमत लगभग 45 रुपये हुआ करती थी, जो मार्च 2026 में गिरकर 94.82 रुपये के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गई है।…


    Spread the love