Bank Holiday :- खबर आपके काम भर की- आज से 4 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, इस कारण रहेगा अवकाश।।

अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि आज यानी गुरुवार से लगातार चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे। अंबेडकर जयंती, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे जैसे त्यौहारों के चलते देश के अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 
राज्यों में अलग-अलग होते हैं अवकाश
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के कैलेंडर के हिसाब से इन चार दिनों में दो छुट्टियां शनिवार और रविवार की रहेंगी। ऐसे में अगर आप बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो फिर एक बार छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गौरतलब है कि बैंक की छुट्टियों के दौरान, ग्राहक अपने बैंक के काम को पूरा करने के लिए नेट बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है।
<strong>Bank Holiday :-  खबर आपके काम भर की-  आज से 4 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, इस कारण रहेगा अवकाश।। </strong>

और पढ़े  ईरान समर्थित हूतियों से बढ़ा खतरा: पश्चिम एशिया में अमेरिकियों पर हमले का खतरा, विदेश विभाग ने जारी की चेतावनी
  • Related Posts

    रूस को बड़ा झटका: उत्तर कोरिया ने रोकी मिसाइलों और हथियारों की आपूर्ति, क्या बदलेगा जंग का समीकरण?

    उत्तर कोरिया ने रूस को सैन्य मदद रोक दी है। प्योंगयांग ने मॉस्को के साथ अपना सैन्य सहयोग अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसमें केएन-23 बैलिस्टिक मिसाइलों की…

    2026 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप-: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ, किसका पलड़ा भारी? जानें अब तक का हाल

    इतिहास की सबसे युवा फीडे (FIDE) वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत के डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश (20 वर्ष) और उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव (20 वर्ष) के बीच कांटे…