बांग्लादेश- बीएनपी ने लगाए आम चुनाव से पहले धांधली के आरोप, मुख्य चुनाव आयुक्त से की ये मांग

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले चुनाव आयोग ‘पूर्ण निष्पक्षता’ के साथ काम करने की अपील की है। सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने रविवार शाम ढाका के आगारगांव स्थित चुनाव आयोग भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) एएमएम नासिर उद्दीन से मुलाकात के बाद यह बात कही।

आलमगीर ने कहा कि बीएनपी ने हमेशा स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग के साथ सहयोग किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में कुछ व्यवस्थाएं पक्षपातपूर्ण दिखाई दे रही हैं और आचरण को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। उन्होंने कहा कि हमने आयोग से ऐसी प्रथाओं से बचने और पूरी निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आग्रह किया है।

 

डाक मतपत्र का मुद्दा नहीं सुलझ रहा- बीएनपी का आरोप
बैठक के एजेंडे पर प्रकाश डालते हुए आलमगीर ने कहा कि डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) से जुड़ा मुद्दा अब भी पूरी तरह सुलझा नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेश में पंजीकृत मतदाताओं के लिए छापे गए मतपत्रों की प्रक्रिया सही नहीं है और इससे किसी विशेष राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाने का प्रयास प्रतीत होता है। बीएनपी ने इन मतपत्रों में बदलाव की मांग की है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश के भीतर चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को चुनाव चिह्न आवंटन के बाद ही डाक मतपत्र दिए जाएं, ताकि वे भी अन्य मतदाताओं की तरह स्वतंत्र रूप से अपना निर्णय लेकर मतदान कर सकें।

और पढ़े  चुनाव टला- जयपुर, जोधपुर समेत चार नगर निगमों के 10 मतदान केंद्रों पर 16 को पुनर्मतदान

बीएनपी ने क्यों कहा- बांग्लादेश में हो रहे आपराधिक कृत्य?

  • आलमगीर ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और निजी जानकारी एकत्र करने के आरोप भी लगाए।
  • उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं की राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) की प्रतियां, बीकेश (bKash) नंबर और मोबाइल नंबर इकट्ठा कर रहे हैं, जो निजता का उल्लंघन और आपराधिक कृत्य है। उन्होंने इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि एक राजनीतिक दल देश के विभिन्न हिस्सों से मतदाताओं को ढाका स्थानांतरित कर रहा है।
  • बीएनपी ने आयोग से यह जानकारी मांगी है कि किन क्षेत्रों से, कितने मतदाताओं को, किस कारण और कब ढाका लाया गया।

एक खास दल के लिए काम कर रहे निर्वाचन अधिकारी
बीएनपी नेता ने यह भी दावा किया कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में अधिकारियों की ओर से एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में काम करने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और स्वीकार्य चुनाव के हित में, हमने जांच के अधीन ऐसे अधिकारियों को हटाने का अनुरोध किया है।

  • Related Posts

    किशाऊ बांध: 579 करोड़ खर्च कर 836.39 क्यूसेक पानी लेगा हरियाणा, अमित शाह की मौजूदगी में आज परियोजना पर समझौता

    किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर मंगलवार को छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। इससे हरियाणा को सिंचाई के लिए 836.39 क्यूसेक पानी मिलेगा। इस परियोजना के…

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…