Bangladesh- बीएनपी नेता की गोली मार कर हत्या, बांग्लादेश में नहीं थम रही चुनाव से पहले हिंसा

बांग्लादेश में युवा नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद से ही चुनाव पूर्व राजनीतिक हिंसा जारी है। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की स्वयंसेवी शाखा स्वेच्छासेवक दल के नेता अजीजुर रहमान मुसब्बीर की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। पुलिस और पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजधानी ढाका में अज्ञात हमलावरों ने मुसब्बीर की गोली मारकर हत्या कर दी।

बांग्लादेश में आगामी 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय चुनावों से पहले हिंसा बढ़ने के चलते मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि उस्मान हादी के परिजनों ने भी यूनुस पर चुनावों को टालने के लिए उनकी हत्या का आरोप लगाया था।

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा का दौर
द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार बीएनपी की स्वयंसेवी शाखा स्वेच्छासेवक दल के महासचिव मुसब्बीर को ढाका के कारवान बाजार स्थित सुपर स्टार होटल के पास रात करीब 8:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। ढाका महानगर पुलिस (तेजगांव जोन) के अतिरिक्त उपायुक्त फजलुल करीम ने बताया कि उन्हें पंथापथ स्थित बीआरबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, इस हमले में एक शख्स सुफियान मसूद घायल हो गया, जो तेजगांव थाना वन श्रमिक संघ के महासचिव हैं। पार्टी सदस्यों ने बताया कि मुसब्बीर ने शाम को सुपर स्टार होटल में शरीयतपुर के निवासियों के एक समूह के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

आरोपी फरार, पुलिस का हाथ अभी भी खाली
इसके बाद मुसब्बीर और मसूद पास की एक गली में चल रहे थे, तभी दो लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि हमलावर पैदल ही मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय बीएनपी कार्यकर्ताओं सहित लोगों के एक समूह ने सोनारगांव चौराहे के पास विरोध प्रदर्शन किया। परिवार के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुसब्बीर ने अपना अधिकांश समय अवामी लीग शासन के दौरान जेल में बिताया और कई राजनीतिक मामलों में उन्हें बार-बार गिरफ्तार किया गया।

और पढ़े  मणिपुर हिंसा: 24 घंटे में 28 घर जलाए, नागा और कुकी बस्तियों पर हमला, जंगलों में भागे लोग, क्या है पूरा मामला?
  • Related Posts

    भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री,आज PM मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक

    भारत और पोलैंड के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए आज, 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक होगी। टस्क…

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…