बागेश्वर: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का अंदाज, उत्तरायणी मेले में अपनी आवाज का जादू बिखेरा, झूमने लगे लोग

 

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के शुभारंभ के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंच से गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। उन्होंने लोगों की फरमाइश पर जिले के छाना बिलौरी गांव से जुड़ा कुमाउनी गीत “झन दिया बौज्यू छाना बिलौरी लागला बिलौरी का घामा…” गीत प्रस्तुत किया।

उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ करने बागेश्वर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर रावत ने तहसील परिसर से निकली झांकी को हरी झंडी दिखाई। वह झांकी के साथ बाजार में पैदल चलते हुए नुमाइशखेत मैदान तक गए। मैदान के प्रवेश द्वार पर मेले का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने सांस्कृतिक मंच का भी शुभारंभ किया। इस दौरान मेला देखने आए लोगों ने उनसे गीत गाने की फरमाइश कर डाली। लोगों के आग्रह के बाद वह खुद को गीत गाने से रोक नहीं सके। उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कुमाउनी गीत प्रस्तुत किया। मेलार्थियों ने भी उनके गीत का खूब आनंद लिया।

2012 में डीएम दीपक रावत ने किया था मेले का शुभारंभ
इस साल आचार संहिता के चलते मेला प्रशासनिक है। जिसके चलते कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बतौर मुख्य अतिथि मेले का शुभारंभ किया। यह दूसरा मौका है, जब उन्होंने उत्तरायणी मेले का शुभारंभ किया है। इससे पूर्व वह वर्ष 2012 में बतौर डीएम उत्तरायणी मेले का शुभारंभ कर चुके हैं। उस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के कारण आचार संहिता लगी थी। तब भी मेला प्रशासनिक था।

और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…