बागेश्वर- भारी बारिश से 2 मकान बहे, देवरानी-जेठानी की मौत, पिता-पुत्र समेत तीन लापता, तलाश जारी..

 

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया। क्षेत्र के पौंसारी गांव में अतिवृष्टि के बीच पहाड़ी से पानी के साथ आया मलबा दो मकानों को बहा ले गया। इसमें देवरानी जेठानी की मौत हो गई, जबकि युवक, उसका पुत्र और भतीजा लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। परिवार में एक किशोर सकुशल बच गया। आसपास के गांवों में भी भारी नुकसान हुआ है।

बृहस्पतिवार रात कनलगढ़ घाटी के सुमटि, वैसानी और पौसारी गांव के खाईइजर तोक में भारी बारिश हुई। खाईइजर तोक में दो परिवार निवास करते थे। भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबे का सैलाब बहकर आया और दोनों घरों को बहा ले गया। दोनों घरों में मौजूद पांच लोग भी बह गए।

 

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई ती आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कपकोट से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। जिला मुख्यालय से डीएम आशीष भटगांई, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के भी पहुंच गए।

रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से बसंती देवी (43) और उनकी जेठानी बचुली देवी (65) का शव बरामद कर लिया है, जबकि बसंती के पति रमेश चंद्र जोशी (49) और पुत्र गिरीश चंद्र जोशी (10) लापता है। बचुली देवी का पुत्र पूरन चंद्र जोशी (42) लापता है। लापता तीनों लोगों की खोजबीन की जा रही है। इस बीच बसंती का पुत्र पवन जोशी (14) आपदा के बीच किसी तरह बच गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पौंसारी गांव में अतिवृष्टि से जनहानि हुई हैं। दोनों शव बरामत हो चुके हैं, तीन लापता लोगों की तलाश चल रही है। आसपास के गांवों में भी काफी नुकसान हुआ है। टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर ठहराया जा रहा है।– आशीष भटगांई, डीएम बागेश्वर 

और पढ़े  देहरादून छात्रसंघ चुनाव: डीएवी, एमकेपी और एसजीआरआर में चला ABVP का सिक्का, एनएसयूआई के हाथ डीबीएस की कमान
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…