बदरीनाथ- उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरी-केदारनाथ धाम के दर्शन किए,बीकेटीसी को किए दिए 10 करोड़ रुपये

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के दो प्रमुख धामों केदारनाथ और बदरीनाथ में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को दान स्वरूप 10 करोड़ रुपये की धनराशि भेंट की।

सबसे पहले मुकेश अंबानी ने सुबह बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। धाम पहुंचने पर बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें उत्तराखंडी टोपी भेंट की।दर्शन के बाद अंबानी ने मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यात्रा काफी सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है और धामी सरकार ने यात्रा पड़ावों पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं।

बदरीनाथ में विशेष पूजा की

इसके बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुँचे। साकेत तिराहा और मंदिर परिसर में माणा और बामणी गाँव की महिलाओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और झुमेलो नृत्य भी प्रस्तुत किया। अंबानी ने सबसे पहले बदरीनाथ मंदिर के दर्शन किए और वहाँ धर्माधिकारी एवं वेदपाठियों ने उनकी ओर से भगवान बदरीनाथ की विशेष पूजाएँ कीं। उन्होंने लक्ष्मी मंदिर के दर्शन भी किए।


बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती भी उनके साथ मौजूद रहे। दर्शनों के बाद मंदिर समिति ने उन्हें बदरीनाथ का अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। मुकेश अंबानी ने कहा कि उन्हें देवभूमि में आकर सुकून मिलता है और वह हर साल यहां दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने बीकेटीसी को आश्वासन दिया कि मंदिर समिति की ओर से जो भी प्रस्ताव मिलेगा उसे पूरा किया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की घोषणाएं, 1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट होगा आठ करोड़

 

 

उत्तराखंड को मदद का दिया भरोसा

मुकेश अंबानी ने कहा कि वह लगभग 20 वर्ष से उत्तराखंड आ रहे हैं लेकिन वर्तमान में यात्रा की व्यवस्थाओं में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी 10 वर्षों में उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या काफी बढ़ेगी। आपदा के संदर्भ में उन्होंने हाल ही में हुई बादल फटने की घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, मैं और रिलायंस फाउंडेशन जब भी उत्तराखंड को किसी भी तरह की आवश्यकता होगी साथ खड़े रहेंगे। इसके अलावा अंबानी ने बदरीनाथ धाम में बेहतर संचार सेवा सुनिश्चित करने के लिए जियो का मोबाइल टावर स्थापित करने की भी घोषणा की। करीब एक घंटे तक बदरीनाथ धाम में रहने के बाद वह हेलिकॉप्टर से वापस लौट गए।

  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…