बदरीनाथ हाईवे: कई घंटो बाद खुला बदरीनाथ हाईवे,घंटो से फंसे यात्रियों ने ली राहत की सांस, बदरी विशाल का नाम लेकर हुए रवाना |

Spread the love

बदरीनाथ हाईवे: कई घंटो बाद खुला बदरीनाथ हाईवे,घंटो से फंसे यात्रियों ने ली राहत की सांस, बदरी विशाल का नाम लेकर हुए रवाना |

बीते 4 दिन से जोशीमठ में बंद बदरीनाथ हाईवे को शाम करीब पांच बजे पूरी तरह से खोल दिया गया है। दिन में यहां बोल्डर हटाने के बाद पैदल आवाजाही शुरू कराई गई थी। इसके बाद शाम को यहां पूरी तरह से मलबा हटाकर बड़े वाहनों के लिए भी रास्ता खोल दिया है। चार दिन से फंसे तीर्थयात्रियों ने हाईवे खुलने के बाद राहत की सांस ली।

बता दें कि नौ जुलाई को सुबह जोशीमठ के पास चुंगीधारा में पहाड़ी से चट्टान का एक हिस्सा टूटकर बदरीनाथ हाईवे पर आ गया था। हाईवे पर बोल्डर गिरने से यहां पर आवाजाही बंद थी। जिसके चलते गोविंदघाट से लेकर जोशीमठ तक करीब 3000 श्रद्धालु जगह-जगह फंसे हुए थे।

एसडीएम जोशीमठ चंद्र शेखर ने बताया कि जो तीर्थयात्री फंसे थे उनके रहने खाने की व्यवस्था की हुई थी। अब यात्रियों को हाईवे खुलने के बाद रवाना कर दिया गया है।

बीआरओ के सीओ ने बताया कि हाईवे पर आवाजाही सुचारू कर दी गई है। बड़े छोटे सभी वाहन निकाले जा रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: कैबिनेट विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा, गृह समेत ये विभाग देखेंगे CM, देखें ..
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *