बिग न्यूज़: जेल से रिहा हुए आजम खां..बाहर निकले, समर्थकों के हुजूम ने जश्न मनाया…

Spread the love

माजवादी पार्टी के नेता आजम खां मंगलवार को 23 माह बाद जेल से रिहा हो गए। दोपहर करीब सवा 12 बजे वो जेल से बाहर निकले। इसके पहले, रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट में जुर्माना जमा होने के बाद आधिकारिक मेल जिला कारागार सीतापुर पहुंची। जिला कारागार ई मेल पहुंचने के बाद आजम खां रिहा हुए। 3 – 3 हजार के दो जुर्माने कोर्ट में  जमा हुए हैं।

बता दें कि आजम की रिहाई की खबर सुनकर मंगलवार सुबह 5 बजे से ही समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल वर्मा, समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर से आए आजम खां के समर्थक जुटने लगे। दिन चढ़ने के साथ जिला कारागार के बाहर कार्यकर्ताओ की भीड़ बढ़ी तो एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के साथ शहर कोतवाली, रामकोट, खैराबाद, बिसवां, सकरन व अन्य थानों की फोर्स बुलाई गई।
इसी बीच सुबह करीब सवा सात बजे आजम खां के बेटे अदीब खां जिला कारागार पहुंचे। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वह जेल से बाहर निकले।  उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया। वह सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर चले गए।

आजम खां के ऊपर दर्ज हैं 104 केस
आजम खां के ऊपर कुल 104 केस दर्ज हैं। इसमे रामपुर में 93 मामले।दर्ज हैं। सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। आज उनकी रिहाई होगी।

सांसद रुचिवीरा बोलीं- उनके निर्देश पर तय होगी रणनीति

समाजवादी पार्टी की सांसद रुचिवीरा मंगलवार को आजम खां की रिहाई को लेकर सीतापुर पहुंची हैं। कहा कि न्यायपालिका को धन्यवाद देती हूं। बसपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजम खां साहब पहले बाहर आएं। वह अपने परिवार के लोगों से मिलें। इसके बाद उनके निर्देश पर आगे की रणनीति पर काम होगा। उन्होंने कहा कि अभी उनको यह नहीं पता है कि आगे की रणनीति क्या होगी।
और पढ़े  UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

Spread the love
  • Related Posts

    अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह…


    Spread the love

    प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं…


    Spread the love