आयुष्मान:- भारत में अब तक 5 करोड़ मरीजों को मिला ‘आयुष्मान’, कोई भी लाभार्थी 5 लाख तक का मुफ्त उपचार ले सकते हैं।

आयुष्मान:- भारत में अब तक 5 करोड़ मरीजों को मिला ‘आयुष्मान’, कोई भी लाभार्थी 5 लाख तक का मुफ्त उपचार ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जरिये अब तक देश के पांच करोड़ मरीजों को निशुल्क उपचार मिला है। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत इन मरीजों के इलाज पर 61,501 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने बुधवार को बताया कि योजना से अब तक 23.39 करोड़ लाभार्थी जुड़े हैं। यह प्रक्रिया अभी भी चल रही है। फिलहाल देश के 28,351 सूचीबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान भारत के लाभार्थी पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार ले सकते हैं।
प्राधिकरण के अनुसार, अब तक योजना के लाभार्थियों को 9.28 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। 2022 में 1.65 करोड़ मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए। दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर 33 राज्यों में यह योजना लागू है। बीते वर्ष 2022-23 में 56 फीसदी मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में हुआ है, जबकि 44 फीसदी दाखिले सरकारी अस्पतालों में हुए। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को 27 विभिन्न विशेषताओं के तहत कुल 1,949 तरह का उपचार उपलब्ध है, जिनमें कैंसर, आपातकालीन देखभाल, आर्थोपेडिक और गुर्दे से संबंधित बीमारियां शामिल हैं।

और पढ़े  मां-बेटे की कहानी: 14 वर्षीय जतिन की हार्ट अटैक से मौत, सदमा नहीं सह सकी मां ने नदी में लगाई छलांग
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…