अयोध्या:स्वर्ण मंडित हो रहा राम मंदिर का शिखर, प्रथम तल पर लग रहा दरवाजा भी होगा स्वर्ण मंडित,सिंहासन पर विराजमान होंगे राम-सीता

राम मंदिर के दरवाजों पर फिर सोना लगाए जाने की शुरुआत हो गई है। अब फर्स्ट फ्लोर के 6 दरवाजों पर 18Kg सोना लगाया जा रहा है। हर दरवाजे पर 3 किलो सोना लगाया जाएगा। मुख्य कलश और राम दरबार के सिंहासन पर भी सोना लगाया जाएगा। इस पर 3 से 4kg सोना मढ़ा जाएगा।करीब एक साल पहले राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर के 14 दरवाजों पर सोना लगाया गया था। हर दरवाजे पर करीब 3 किलो सोना लगा। जून में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, ट्रस्ट 3 दिन तक उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है। इसमें क्या होगा? इसका शेड्यूल ट्रस्ट ने जारी नहीं किया है।फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार की प्रतिमाएं आ चुकी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि राम और सीता सिंहासन पर विराजमान होंगे। लक्ष्मण और शत्रुघ्न पंखा डोलाते हुए दिखेंगे। हनुमानजी और भरत की प्रतिमाएं चरणों में बैठे हुए होंगी।

 

राम मंदिर में लगने हैं कुल 42 दरवाजे
– राम मंदिर के प्रथम तल पर लगने वाला दरवाजा 12 फुट ऊंचा और आठ फुट चौड़ा होगा। राम मंदिर में कुल 42 दरवाजे लगने हैं। गर्भगृह में 14 दरवाजे लग गए हैं। प्रथम तल पर 14 दरवाजे लगाए जाने हैं। प्रथम तल के गर्भगृह का दरवाजा स्वर्ण मंडित होगा। इसी तरह दूसरे तल पर भी 14 दरवाजे लगाए जाएंगे। इन दरवाजों पर नक्काशी की गई है। दरवाजों पर दो हाथी कमल के पुष्प पर जल की वर्षा करते दिखेंगे। दरवाजे के दोनों ओर जय-विजय के प्रतीक बने हुए हैं।

और पढ़े  मायावती का एलान: अब आकाश आनंद के जिम्मे होंगी जनसभाएं-सम्मेलन, ईशान को दी गई दिल्ली की जिम्मेवारी
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…