अयोध्या : रामनगरी की सुरक्षा होगी अब और बेहतर, डायल 112 में 14 वाहनों का इजाफा

Spread the love

 

रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए योगी सरकार ने डायल 112 में 14 और वाहनों का इजाफा किया है। पुलिस लाइन पहुंचे सभी 14 वाहनों को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने हरी झंडी दिखाकर संबंधित थानों के लिए रवाना किया। एसएसपी ने बताया कि डायल 112 के बेड़े में 14 और वाहनों के शामिल होने से थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी। घटनास्थल पर कॉलर का फोन आते ही मौके पर डायल 112 तुरंत पहुंचेगी और उसकी मदद करेगी। एसएसपी ने बताया कि थाना पटरंगा, मवई, रौनाही, खंडासा, बीकापुर, हैदरगंज, तारून, गोसाईगंज और महाराजगंज थाना क्षेत्र में डायल 112 के 14 वाहनों को रवाना किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  UP- रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी बस में मुफ्त यात्रा, तीन दिन सुविधा, सेवा-समय में विस्तार का एलान
  • Related Posts

    अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह…


    Spread the love

    प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं…


    Spread the love