अयोध्या- गेरुआ वस्त्र, सारंगी पर भजन गायन करते हुए भिक्षा मांग रहे थे मुस्लिम युवक

Spread the love

 

योध्या के सोहावल में मंगलवार की सुबह करेरु गांव के पास गेरुआ वस्त्र धारी तीन युवकों का सारंगी लेकर भजन गायन करते हुए गांव मे भिक्षा मांगना भारी पड़ गया। बीते दिनों चोरी की घटनाओं से आहत आशंकित ग्रामीणों ने पकड़कर पूछताछ शुरु की तो सभी मुस्लिम धर्म के निकले।

गांव के प्रधान प्रतिनिधि गिरिजेश त्रिपाठी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की छानबीन में तीनों में से दो युवक एक ही घर से तथा दूसरा उसी गांव का निवासी निकला।

चौकी प्रभारी सत्यम अग्रवाल ने बताया ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवकों की पहचान बखेरू पुत्र फेरू, हनीफ उर्फ गुदाब, इसराज पुत्र गण भुटकुन निवासी धुंधु मदुरी थाना गोसाईगंज सुलतानपुर के रूप में सामने आई है। उनके स्थानीय थाने से संपर्क कर कार्यशेली का पता लगाया जा रहा है। कुछ गलत पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- रावत मंदिर में गुरु परंपरा का भव्य निर्वहन, वर्तमान महंत बालक दास के नेतृत्व में 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love