अयोध्या : अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू,अब रोडवेज बस से जाइए अयोध्या से हरिद्वार |

अयोध्या : अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू,अब रोडवेज बस से जाइए अयोध्या से हरिद्वार |

अयोध्या से अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू हो गई है। राजस्थान सहित चार प्रांतों ने राज्य स्तरीय बातचीत के बाद रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है। विगत 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसके बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के रोडवेज महकमों ने अयोध्या तक बसों के संचालन में दिलचस्पी दिखाई। कुछ के अफसरों ने फोन से यहां के रोडवेज के अफसरों से बात की, जबकि हरियाणा की टीम यहां पहुंची थी।

विभाग ने अन्य प्रदेश के अफसरों को बताया था कि राज्य स्तरीय समझौते या फिर परमिट के आधार पर बसों का संचालन शुरू हो सकता है। बातचीत के बाद चारों प्रांतों ने अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू कर दी। बस सेवा अलग-अलग दिन से शुरू हुई। बसों का अयोध्या धाम स्टेशन से आवागमन होने लगा हैं।

रोडवेज ने यहां से उत्तराखंड के हरिद्वार के लिए भी बस सेवा शुरू की है। हरिद्वार के लिए बस सुबह 10 बजे छूटती है। अयोध्या से हरिद्वार की दूरी 745 किमी. है और किराया 1075 रुपये है। टनकपुर के लिए अभी बस सेवा नहीं शुरू की गई है, जल्द ही यह सेवा भी शुरू होने की संभावना है।

एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड प्रदेश से बस सेवा शुरू हुई है। इन प्रदेशों के रोडवेज महकमों ने सेवा शुरू की है। अयोध्या से हरिद्वार के लिए बस सेवा की शुरुआत कर दी गई। टनकपुर के लिए बसों का संचालन अभी नहीं शुरू हुआ है।

और पढ़े  शिक्षामित्रों को हाईकोर्ट से झटका, स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग खारिज
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…