अयोध्या- अगर न दें दुकानदार पक्का बिल.. तो करें यहां शिकायत, प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा करने के निर्देश

Spread the love

यूपी के अयोध्या में स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने खरीदारी करते समय ग्राहकों से पक्का बिल लेने के लिए अपील की है। इसके फायदे गिनाते हुए उन्होंने प्रतिष्ठानों के बाहर नोटिस चस्पा करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही पक्का बिल न जारी करने वाले दुकानदार की शिकायत करने के लिए फोन नंबर भी जारी किया है।

वास्तविक बिक्री न दिखाकर कर चोरी करने के चक्कर में अधिकांश व्यापारी ग्राहकों को पक्का बिल नहीं देते हैं। ग्राहक भी इसके प्रति गंभीर नहीं होते हैं। ऐसे में दुकानदार स्टेट जीएसटी को भी चूना लगाते हैं। बीते दिनों हुई एसआईबी की कार्रवाईयों में भी ऐसे मामले सामने आए हैं।

 

खरीदारी करते समय पक्का बिल जरूर लें

इसे संज्ञान लेकर राज्य कर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने सभी जोनल अपर आयुक्त को दिशा-निर्देश दिए हैं। 28 नवंबर को जारी इस पत्र में उन्होंने कहा कि ग्राहकों को खरीदारी करते समय पक्का बिल जरूर लेना चाहिए।

इससे किसी भी सामान की गारंटी/वारंटी भी आवश्यकतानुसार क्लेम की जा सकती है। माल वापसी या गुणवत्ता में शिकायत होने पर बिल के आधार पर ही वापसी संभव है। उन्होंने करदाताओं को भी बिल जारी करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। 

यहां करें शिकायत

अपर आयुक्त ग्रेड-1 अरविंद कुमार ने बताया कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दुकान, ऑफिस, आउटलेट, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स आदि पर ‘अपने खरीद का पक्का बिल लें, यह आपका अधिकार है। बिल लेने से कीमत पर कोई असर नहीं पड़ता है। यदि बिल नहीं मिलता है तो 7235001729 पर फर्म का नाम, पता सूचित करें’। वाक्यांश चस्पा कराने के लिए निर्देश दिया गया है।

और पढ़े  राज्य में 16 अप्रैल से नया नियम: 'ये लोग' नहीं बनवा पाएंगे प्रदूषण प्रमाणपत्र, जानें जुर्माना, प्रक्रिया और छूट

Spread the love
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love