अयोध्या-जी बी टी सी के बच्चों ने मारी बाजी

अयोध्या-जी बी टी सी के बच्चों ने मारी बाजी

देश की अग्रणी टेक्नोलॉजी कंपनी एच सी एल और शिव नादर फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्याज्ञान स्कूल की प्रवेश परीक्षा के सत्र 2023-24 के लिए चयन हेतु आयोजित प्री परीक्षा को गिव बैक टू कम्युनिटी अयोध्या के 4 बालकों और 14 बालिकाओं सहित कुल 18 बच्चों ने पास किया..गौरतलब है कि जी बी टी सी संस्था द्वारा गरीब बच्चों को विद्याज्ञान और नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु तैयारी करवाने का कार्य जी बी टी सी की संस्थापिका किरण दीप संधू की प्रेरणा से अयोध्या जिले में पहले से ही चल रहा है.. जिले के करीब 25 स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा बच्चो को 400 घंटों से भी ज्यादा की ऑनलाइन कक्षाये उपलब्ध कराई गयी और अभी भी निरंतर करायी जा रही है..
जी बी टी सी संस्था के डायरेक्टर श्री सौमित्र दूबे ने जानकारी साझा करते हुए बटाया कि विद्याज्ञान स्कूल हेतू मुख्य परीक्षा का आयोजन जनवरी के आखिरी सप्ताह मे होना है जिसमें संस्था के सभी 18 उत्तीर्ण बच्चे प्रतिभाग करेंगे साथ ही संस्था के 80 बच्चे 29 अप्रैल को आयोजित होने वाली नवोदय प्रवेश परीक्षा में भी प्रतिभाग करेंगे.. विद्याज्ञान परीक्षा में सफल होकर देवांश, अरुणेश, अक्षय, रुद्र, दिव्या, विदुषी, खुशी, प्रिया, नैन्सी, अंशिका, स्वीटी, वैशाली, नैन्सी, आराध्या, श्रेया, प्रतिज्ञा, शिक्षा, अर्चिता ने संस्था का मान बढ़ाया..

और पढ़े  अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी
  • Related Posts

    U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,

    प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार…

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…