अयोध्या- बाढ़ पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक कुमार शर्मा व ब्लॉक प्रमुख के. के. सिंह ने बांटी राहत सामग्री 

 

मानवता की मिसाल: अभिषेक कुमार शर्मा और के. के. सिंह बने बाढ़ पीड़ितों का सहारा अयोध्या से सटा विक्रमजोत विकासखंड की ग्राम सभा कल्याणपुर में बाढ़ से त्रस्त परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक कुमार शर्मा और ब्लॉक प्रमुख के. के. सिंह। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपने कर कमलों से राहत सामग्री वितरित कर न सिर्फ आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि भावनात्मक रूप से भी पीड़ितों के साथ खड़े रहे। अभिषेक कुमार शर्मा ने कहा कि “आपदा के समय एकजुट होकर ही मुश्किलें पार की जा सकती हैं,” वहीं के. के. सिंह ने भरोसा दिलाया कि “हर पीड़ित परिवार को मदद मिलेगी, किसी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।” राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी और आंखों में कृतज्ञता साफ झलक रही थी। लोगों ने इस पहल को सच्ची जनसेवा की मिसाल बताया।

और पढ़े  UP: विधान परिषद की 11 सीटों पर 55 प्रतिशत मतदान, गोरखपुर- फैजाबाद मंडल टॉप पर
  • Related Posts

    बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला

    बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के…

    यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

    बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान से प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में ओएमआर शीट व पेपर की…