अयोध्या- दियरा स्टेट की 2000 करोड़ की संपत्ति पर शुरू हुआ विवाद, राज परिवार CM योगी से करेगा मुलाकात

 

 

रामनगरी अयोध्या में सुल्तानपुर के दियरा स्टेट की लगभग 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बताया जाता है कि नौ गांवों में फैली इस संपत्ति पर अब फर्जीवाड़े का साया मंडरा रहा है। बृहस्पतिवार को दियरा स्टेट का राज परिवार अयोध्या पहुंचा और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए।

राज परिवार की रानी शालिनी कुमारी ने कहा कि दियरा स्टेट के पूर्व मैनेजर शिवेंद्र शाही ने कूट रचना कर फर्जी लेटर पैड तैयार किया और राजा जगदीश प्रताप शाही की मृत्यु से पहले ही वरासत अपने नाम करवा ली। आरोप है कि इस खेल में तत्कालीन लेखपाल भी शामिल था।
मैनेजर की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी प्रतिभा शाही और पुत्र प्रतीक व परिणय शाही के नाम पर भी वरासत दर्ज हो गई और उसके बाद जमीनों की बिक्री शुरू हुई। राज परिवार का दावा है कि करोड़ों की जमीन की खरीद-फरोख्त में बड़े अधिकारी तक शामिल हैं। यहां तक कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने लगभग 350 करोड़ की जमीन बैनामा करवाई है।

इस पूरे मामले में मुकदमे कोर्ट में लंबित हैं। रानी शालिनी कुमारी ने कहा कि दियरा स्टेट की संपत्ति में देवकाली मां का प्राचीन मंदिर भी शामिल है, जिसे बचाना उनकी प्राथमिकता है। जल्द ही राज परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर न्याय की मांग करेगा।

और पढ़े  गाजियाबाद: पीएमएलए कोर्ट में आजम खां की पेशी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, ED ने की थी चार दिन पूछताछ
  • Related Posts

    UP: परिषदीय विद्यालयों में छमाही परीक्षाएं आज से, एक से लेकर आठ तक के 1.52 करोड़ बच्चे होंगे शामिल

    परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू हो रही हैं। इस बार बच्चों के साथ विद्यालयों की व्यवस्था की भी परीक्षा होगी, क्योंकि काफी संख्या में शिक्षक जनगणना…

    अयोध्या- ब्रेकिंग: डंपर की टक्कर से मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान घायल,ट्रेलर से हुई फॉर्च्यूनर की टक्कर

    मिल्कीपुर के भाजपा विधायक चंद्रभानू पासवान सड़क हादसे में घायल, सिर और पैर में गंभीर चोटें अयोध्या के मिल्कीपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंद्रभानू पासवान सोमवार शाम…