अयोध्या: श्रीराम मंदिर का निर्माण अब राम राज्य की ओर, राष्ट्रहित में शत प्रतिशत मतदान हो के प्रस्ताव पर लगी मोहर।

अयोध्या: श्रीराम मंदिर का निर्माण अब राम राज्य की ओर, राष्ट्रहित में शत प्रतिशत मतदान हो के प्रस्ताव पर लगी मोहर।

विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय प्रन्यासी मंडल एवं प्रबंध समिति की तीन दिवसीय बैठक पहली बार राम की नगरी अयोध्या में हो रही है। 25 फरवरी से शुरू हुई विश्व हिंदू परिषद की इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष आलोक कुमार ने सोमवार को बैठक संपन्न होने के बाद पत्रकार वार्ता की। पत्रकारवार्ता के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मैनेजिंग कमेटी की बैठक पहली बार बैठक अयोध्या धाम में हुई है। हर 3 साल बाद चुनाव होते वह भी इसमें होंगे और आज इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देने आया हूं। हम लोगों ने इस बात का विचार किया है कि देश में चुनाव आने वाले हैं। भारत मदर ऑफ़ डेमोक्रेसी है और चुनाव के लोकतंत्र का त्यौहार जननी है, और चुनाव के लोकतंत्र का त्यौहार है महापर्व है। इसलिए हमने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि वह नागरिक होने के नाते अपने कर्तव्यों का पालन करें। इन कर्तव्यों में है कि प्रत्येक वह व्यक्ति जो वोटर बन सकता है उसका वोट बनना निश्चित किया जाए। मतदान शांतिपूर्ण हो मतदान ईमानदारी से हो और शत प्रतिशत हो। यह उसे प्रस्ताव की पहली बार शांत मतदान व्यवस्थित मतदान प्रत्येक मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का पर्यत्न हो। उन्होंने कहा कि चुनाव तय करते हैं कि 5 वर्ष तक यह देश किस दिशा में आगे बढ़ेगा और इसलिए छोटी-छोटी मांग, व्यक्तिगत शिकायत, जाति धर्म के आधार पर वोट न करें। ये विचार करें कि आने वाले 5 वर्ष में राष्ट्र के हित में हिंदू के हित में कौन लोग हो सकते हैं। दूसरे प्रस्ताव का शीर्षक है श्री राम मंदिर का निर्माण अब राम राज्य की ओर। हमको इस बात का बहुत संतोष है की राम मंदिर के कार्य राम मंदिर का निर्माण ये निर्भिग्न पूरा हुआ। ये कल्पना थी 5 लाख मंदिरों में यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा। अभी जो सब जगह से रिपोर्ट्स आ रही है 55 देश 7 लाख से ज्यादा मंदिर और उन मंदिरों में 9 करोड़ लोगों ने एक समय में इतने लोगों ने इस कार्यक्रम को मंदिर में सामूहिक देखा है। देश में कोई ऐसा बाजार नहीं था जो सजा नहीं था कोई ऐसी कालोनी नहीं जो जगमगाई न हो, कोई ऐसा मंदिर नहीं था जिसमें विशेष आयोजन न हुआ हो। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारणी की बैठक कल यानी 27 फरवरी को संपन्न होगी।

और पढ़े  आज वाल्मीकि जयंती: UP में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

Byte- आलोक कुमार अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी विश्व हिंदू परिषद

  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…