Ayodhya:- मुख्यमंत्री योगी पहुंचे अयोध्या,हनुमानगढ़ी में किए दर्शन,श्रद्धालुओं ने देखते ही जय श्रीराम का किया जयघोष।

Ayodhya:- मुख्यमंत्री योगी पहुंचे अयोध्या,हनुमानगढ़ी में किए दर्शन,श्रद्धालुओं ने देखते ही जय श्रीराम का किया जयघोष।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या पहुंचे हैं। वे सबसे पहले हनुमंतलला के दरबार में पहुंचे और और दर्शन पूजन किया। मंगलवार होने के नाते हनुमानगढ़ी में भारी भीड़ है। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने जगह-जगह बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को रोका है ताकि मुख्यमंत्री के आवागमन में कहीं कोई दिक्कत ना हो।
मुख्यमंत्री के हनुमानगढ़ी के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का जयघोष शुरू कर दिया तो सीएम योगी ने भी हाथ हिलाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। 5 मिनट दर्शन पूजन करने के बाद सीएम योगी हनुमानगढ़ी से रामलला के दर्शन के लिए निकल पड़े हैं।
रामलला के दर्शन के बाद वे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे फिर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ भी बैठक कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी पर चर्चा करेंगे। रामनगरी के साधु संतों से मुलाकात करने की भी योजना है।
4:45 पर अयोध्या एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए होंगे रवाना, लगभग पौने पांच घंटे अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी।

और पढ़े  UP: पुणे से पटना जा रही फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग, खराब मौसम के चलते लेना पड़ा ये फैसला
  • Related Posts

    UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही…

    UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं

    सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है। वहीं, केशव…