अयोध्या ब्रेकिंग- आज से राममंदिर निर्माण समिति की बैठक,निर्माण की चुनौतियां को लेकर आज करेंगे राम जन्मभूमि परिसर में निरीक्षण।

भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा कल ही पहुंचे थे अयोध्या। आज से शुरू होगा बैठकों का दौर। राम मंदिर के निर्माण की प्रगति और निर्माण की चुनौतियां को लेकर आज करेंगे राम जन्मभूमि परिसर में निरीक्षण। राम जन्मभूमि में कार्यदायी संस्था टाटा कंसलटेंसी और लार्सन टूब्रो कंपनी के इंजीनियरों के साथ परिसर में ही होगी बैठक। रामलला के परिसर में स्थित विश्वामित्र आश्रम पर ट्रस्ट के पदाधिकारी और भवन निर्माण समिति में लगी हुई कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों के साथ करेंगे बैठक। 19 अप्रैल को सर्किट हाउस में ट्रस्ट के पदाधिकारी और जिले के अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक। प्रत्येक माह आयोजित हो जाती है मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक। बैठक में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी प्रत्यक्ष या वर्चुअल तौर पर होते हैं शामिल।

और पढ़े  UP विधान परिषद चुनाव: प्रदर्शन दोहराने के बाद गहरी चिंता में भाजपा, यहां सपा की मजबूती बरकार
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…