अयोध्या- अवधपुरी चमक उठी.. 55 घाटों पर जले 25 लाख से ज्यादा दीप, लेजर-ड्रोन शो भी खूब जमा 

 

रामनगरी में 500 वर्षों बाद बालक राम के भव्य मंदिर में विराजने के बाद से अयोध्यावासी खुशी से सराबोर हैं। नव्य मंदिर में उनकी पहली दिवाली पर 25 लाख से ज्यादा दीपों के एक साथ जलने का कीर्तिमान रचा गया।

 

25 लाख से ज्यादा दीपों से सजा सरयू घाट
अयोध्या के सरयू घाट पर आज दीपोत्सव मनाया गया। इस बार सरयू घाट पर दो कीर्तिमान दर्ज हुए हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो कीर्तिमान दर्ज हो गए हैं। पहला 1121 अर्चकों ने एक साथ सरयू महाआरती की और वहीं दूसरी तरफ 25 लाख 12 हजार 585 दीप जले हैं।

 

सरयू घाट पर शुरू हुआ लेजर और लाइट शो
उत्तर प्रदेश के अयोध्या के सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो चल रहा है। दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता घाट, साउंड-लाइट शो के ज़रिए रामलीला का वर्णन किया जा रहा है।

 

सीएम योगी ने सरयू घाट पर की आरती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्जवलित करने के बाद सरयू घाट पर पहुंचे। जहां उन्होंने सरयू घाट पर आरती की।

 

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे भव्य दीपोत्सव समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। अयोध्या में आज दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के किनारे घाटों को रोशन करने के लिए 25 लाख दीये जलाए जा रहे हैं।

 

 

अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 500 सालों बाद भगवान राम अपने जन्मस्थान पर बैठे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दीपोत्सव मनाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

और पढ़े  नोएडा बस हादसा: मरना है तो मरो, नहीं रोकेंगे...चालक बस दौड़ाता रहा, बीड़ी पीकर हंसता रहा, जिंदा जल गए 9 यात्री
  • Related Posts

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…