अयोध्या: 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Spread the love

 

फैजाबाद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए कालिका प्रसाद मिश्रा व सूर्यभान वर्मा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार उपाध्याय, महामंत्री के लिए श्रीप्रकाश दूबे और प्रदीप कुमार चौबे ने नामांकन किया है।

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हुआ है। पहले दिन संयुक्त मंत्री प्रथम पद के लिए संतोष कुमार, कार्यकारिणी सदस्य ए पद पर रामजी गुप्ता व पंकज कुमार द्विवेदी, कार्यकारिणी बी पद पर विजय नारायण तिवारी व कार्यकारिणी सी पद पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और अमित तिवारी ने नामांकन किया है।

 

चुनाव अधिकारी व एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन घनश्याम उपाध्याय व सहायक चुनाव अधिकारी सूर्य नारायण सिंह के सामने प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म जमा किए हैं। एआरओ/अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। पहले दिन कचहरी परिसर में प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थकों में भी काफी उत्साह देखा गया। चुनाव अधिकारी घनश्याम उपाध्याय ने बताया कि पहले दिन 26 नामांकन फॉर्म प्रत्याशियों ने खरीदा है। नामांकन फॉर्मों की बिक्री शाम तीन बजे तक की गई है।

 


Spread the love
और पढ़े  Death: 'पापा के लिए रन बनाऊंगा', पिता को मुखाग्नि देकर कर्तव्यपथ पर लौटे क्रिकेटर रिंकू सिंह
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला ने पगड़ी पहनी- हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा, अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगा

    Spread the love

    Spread the loveहोली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला…


    Spread the love

    2026 होली- शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला लाट साहब का जुलूस, रंगों के साथ-साथ हुई जूता-चप्पलों की बौछार

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में होली पर रंगों की फुहार और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। रास्ते में कई जगह पर लाट साहब का स्वागत…


    Spread the love