अवध ओझा ने लिया राजनीति से संन्यास, AAP पार्टी को कहा अलविदा

शहूर कोचिंग टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया है। कुछ ही महीनों की राजनीतिक पारी के बाद, उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की।

 

 

राजनीतिक सफर का संक्षिप्त विवरण
अवध ओझा, जो अपनी प्रेरणादायक बातों और छात्रों के बीच लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं, ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा था। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद, उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाई थी। हालांकि, उनकी राजनीतिक पारी अल्पकालिक रही और उन्होंने अब राजनीति से दूरी बनाने का फैसला किया है।

अपने ‘एक्स’ पर पोस्ट में, अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी और इसके नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “मैं आम आदमी पार्टी को अलविदा कह रहा हूं। मैं हमेशा इस पार्टी का ऋणी रहूंगा। आप एक महान नेता हैं।”

अपने पोस्ट में लिखा कि अरविंद जी ,मनीष जी, संजय  जी, सभी आप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नेता आदि आप सभी का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद है। जो प्रेम और सम्मान अपने दिया। मैं उसका ऋणी रहूंगा। राजनीति से संन्यास मेरा व्यक्तिगत निर्णय है। अरविंद जी आप एक बहुत महान नेता हैं। जय हिन्द….

 

 

और पढ़े  मलयेशियाई PM का हिंदी प्रेम: 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत', दिल्ली में ब्रिक्स से इतर अनवर इब्राहिम की गायिकी
  • Related Posts

    गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत…

    CJP प्रदर्शन पर SC: नहीं बदलेगी पुलिस ज्यादती की जांच कर रही कमेटी, जानें कोर्ट ने क्या कहा?

    भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस ज्यादती की जांच के लिए गठित पांच…