दुष्कर्म का प्रयास- लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर ई रिक्शा में युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश,भाग निकली युवती

Spread the love

 

खनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर कुशीनगर की 21 वर्षीय युवती से ई रिक्शा चालक और उसके साथियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। साहस दिखाते हुए युवती इनके चंगुल से छूटकर बचने के लिए हाईवे पर दौड़ पड़ी। पुलिस ने घटना के 17 घंटे बाद केस दर्ज कर आरोपी ई रिक्शा चालक व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से युवती से छीना गया बैग व ई रिक्शा भी बरामद हुआ है।

कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की रहने 21 वर्षीय युवती लखनऊ के तिवारीगंज में सहेली के साथ रहती है। युवती के अनुसार 24 अगस्त की रात वह वैशाली एक्सप्रेस से बाराबंकी रेलवे स्टेशन उतरी। परिसर में खड़े एक ऑटो चालक से उसने तिवारीगंज तक छोड़ने की बात कही। ई रिक्शा में पहले से दो युवक बैठे थे, जिन्हें युवती ने सवारी समझा। पीड़िता ने बताया कि करीब 9:30 बजे जैसे ही ऑटो लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफेदाबाद ओवरब्रिज पर पहुंचा, चालक ने ई रिक्शा रोक दिया।

 

आरोप है कि इसके बाद दोनों युवक बाहर निकलकर ई रिक्शा के आगे-पीछे खड़े हो गए और चालक ने ऑटो का पर्दा गिराकर युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। दुष्कर्म किए जाने की आशंका से घबराई युवती ने हिम्मत जुटा कर ई रिक्शा से कूदकर बचने के लिए हाईवे पर दौड़ लगा दी। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने युवती को इस हालत में देखकर तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। तब तक आरोपी चालक साथियों के साथ ई रिक्शा लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने युवती को कोतवाली लाकर पूछताछ के बाद सोमवार को पीड़िता की एफआईआर दर्ज की। सीओ सिटी हर्षित चौहान ने बताया कि रेलवे स्टेशन से लेकर सफेदाबाद तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर डीएम बंगले के पास लगे कैमरे में संदिग्ध ई रिक्शा दिखाई पड़ा। जांच के बाद शहर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी ई रिक्शा चालक अनिकेत कुमार उर्फ सौरभ, अंशू कश्यप व लवकुश बेड़िया को गिरफ्तार कर लिया। तीनों घटना के समय शराब के नशे में थे। इनके पास से युवती का बैग भी बरामद हुआ, जिसमें 960 रुपये व शैक्षणिक प्रमाणपत्र थे।

और पढ़े  आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

Spread the love
  • Related Posts

    हैवानियत- मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।…


    Spread the love

    CM Yogi-: गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the love सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर पहले जलाभिषेक किया उसके बाद महंत नारायण गिरी ने पटका पहना…


    Spread the love