दरिंदगी:खेत में शौच गई महिला का गला दबाकर किया गैंगरेप,गंभीर हालत रक्तस्राव होने पर किया अस्पताल में भर्ती।

दरिंदगी:खेत में शौच गई महिला का गला दबाकर किया गैंगरेप,गंभीर हालत रक्तस्राव होने पर किया अस्पताल में भर्ती।

जयपुर में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक महिला खेत में शौच के लिए गई थी, तभी दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। बदमाशों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दरिंदगी की।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वारदात मुहाना थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुई। 55 साल की एक महिला मंगलवार सुबह करीब पांच बजे खुले में शौच गई थी। तभी वहां घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने महिला का गला दबा दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके बाद महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दोनों दरिंदे भाग गए।

महिला एक फैक्ट्री में काम करती है। वारदात के बाद महिला को लगातार रक्तस्राव होने लगा। परिजनों ने सुबह करीब दस बजे गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, तब पुलिस को वारदात का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉयड को बुलाया लेकिन दरिंदों का कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार शाम को एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर मौका मुआयना किया।

और पढ़े  अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकर उड़ाए: जवाब में तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें, क्या फिर बढ़ेगा तनाव?
  • Related Posts

    कर्नाटक के PWD मंत्री जरकीहोली के ठिकानों पर ईडी की रेड: सांसद बेटी के परिसर भी खंगाले, कार्रवाई की वजह क्या?

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक जांच के सिलसिले में की…

    अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकर उड़ाए: जवाब में तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें, क्या फिर बढ़ेगा तनाव?

    अमेरिका और ईरान के बीच छह महीने से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। मंगलवार को तनाव फिर बढ़ गया। अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को…