पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह: यमुना में विसर्जित की गईं मनमोहन सिंह कीअस्थियां, 1 जनवरी को होगा अखंड पाठ का आयोजन, 3 को अंतिम अरदास

Spread the love

 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां उनके परिवार के सदस्यों द्वारा सिख रीति-रिवाजों के साथ मजनू का टीला गुरुद्वारे के पास यमुना नदी में विसर्जित की गईं। सिंह के परिवार के सदस्यों ने रविवार सुबह निगमबोध घाट से अस्थियां एकत्र कीं और बाद में उन्हें गुरुद्वारे के पास यमुना नदी तट पर ‘अष्ट घाट’ पर ले जाया गया।

डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, उनकी तीन बेटियां उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह व अन्य रिश्तेदार विसर्जन स्थल पर मौजूद रहे। सिख रीति-रिवाजों के तहत परिवार एक जनवरी को मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर ‘अखंड पाठ’ का आयोजन करेगा।

3 जनवरी को संसद परिसर के पास रकाबगंज गुरुद्वारे में ‘भोग’ समारोह, ‘अंतिम अरदास’ और ‘कीर्तन’ आयोजित किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  विधानसभा चुनाव: 'EVM पर स्याही, गोंद या इत्र लगाना माना जाएगा अपराध', पीठासीन अधिकारियों को EC के सख्त निर्देश
  • Related Posts

     SC: एंटनी राजू को नहीं मिली राहत, सुप्रीमकोर्ट का बड़ा फैसला, सबूत छेड़छाड़ मामले में सजा बरकरार

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केरल के पूर्व मंत्री एंटनी राजू को बड़ा झटका देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने 1990 के चर्चित अंडरवियर सबूत…


    Spread the love

    जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट पेश होने से केजरीवाल का इनकार,बोले- न्याय मिलने की उम्मीद टूटी

    Spread the love

    Spread the loveआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि…


    Spread the love