आसाराम- परिवार को अनहोनी का खतरा.., आसाराम की जमानत अवधि बढ़ने से दहशत में बिटिया का परिवार, पिता ने कही ये बात

Spread the love

 

 

दुष्कर्म के दोषी कथावाचक आसाराम को तीन महीने की अंतरिम जमानत मिल गई है। इधर, बिटिया के परिवार को अनहोनी की आशंका बनी हुई है। बिटिया के पिता का कहना है कि आसाराम पहले से ही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। उसके जेल से बाहर आने पर डर बढ़ गया है।

आसाराम को जेल भिजवाने वाली बिटिया के मकान के बाहर चार सिपाही तैनात रहते हैं। उनके पिता के साथ दो गनर रहते हैं। बिटिया के पिता ने शनिवार को कहा कि आसाराम जब तक जेल में था, तब तक हमारी जीत थी। उसने 90 दिन की अंतरिम जमानत बढ़वा ली। इलाज कराने के बजाय वह इधर-उधर घूम रहा है।

उन्होंने वकील से दो बार कहा कि आसाराम कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है, पर वे टालते रहे। उन्होंने अपील करने के लिए सुप्रीम कोर्ट भेज दिया। वहां से हाईकोर्ट भेजा गया। इसी में समय निकल गया। वकील ने समय से अपील की होती तो कुछ सुनवाई अवश्य होती।

बिटिया के पिता ने कहा कि हमारे परिवार को खतरा है। जेल के अंदर रहकर उसने गवाहों पर हमले कराए। अब वह बाहर आ गया। उसने पहले ही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। उसकी जमानत अवधि बढ़ने से परिवार को खतरा बढ़ गया है। अगले कदम उठाने के बारे में कहते हैं कि इसे लेकर राय-मश्वरा करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  3.53 लाख रसोइयों को CM योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ाने के साथ अब कैशलेस इलाज की भी सुविधा
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस…


    Spread the love