मेरठ टोल प्लाजा पर सेना के जवान को बर्बरता से पीटा, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

Spread the love

 

त्तरप्रदेश के मेरठ जिले में ड्यूटी पर जा रहे सेना के एक जवान पर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने कथित तौर पर हमला किया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना रविवार को सरूरपुर इलाके के भूनी टोल प्लाजा पर हुई, जब गोटका गांव का रहने वाला कपिल छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहा था। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार में उसकी कार फंस गई थी। कपिल ने टोल प्लाजा कर्मचारियों से वाहनों को जल्दी हटाने का आग्रह किया, जिससे विवाद हो गया।

अधिकारी ने बताया कि जब बहस बढ़ गई, तो टोल प्लाजा कर्मचारियों ने कपिल की पिटाई कर दी। पुलिस ने जवान के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

 

जानें क्या है पूरा मामला
मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी टोल के कर्मचारियों ने रविवार रात गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल पर हमला कर दिया। बचाव करने पर उसके चचेरे भाई शिवम को भी आरोपियों ने पीटा। इससे दोनों भाई घायल हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया तो आरोपी भाग गए। घायल जवान के पिता कृष्णपाल की ओर से सरूरपुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद श्रीनगर से छुट्टी पर आया था जवान
राजपूत बटालियन का जवान कांस्टेबल गोटका निवासी कपिल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान श्रीनगर में तैनात था। कांवड़ यात्रा के दौरान वह छुट्टी पर आया था। कपिल ने बताया कि सोमवार को उसे श्रीनगर में ड्यूटी पर अपनी बटालियन में आमद दर्ज करानी थी। उसकी सोमवार सुबह पांच बजे दिल्ली से फ्लाइट थी। रविवार रात 9 बजे उसका चचेरा भाई शिवम कार से उसे दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह भूनी टोल पर पहुंचे तो कार को टोल से निकलने के लिए कपिल ने कर्मचारियों को अपना आईडी कार्ड दिखाया और अवकाश पत्र भी दिखाया। यह भी बताया कि उनका गांव गोटका टोल पर छूट वाले गांवों की श्रेणी में है।

और पढ़े  विधानसभा चुनाव के पहले BJP ने चला 'बटुक पूजा' का दांव, रूठे हुए ब्राह्मणों को साधने की कोशिश

छीन लिया मोबाइल फोन और आईडी कार्ड
आरोप है कि इसके बावजूद टोल कर्मचारियों ने उनका आईडी कार्ड व मोबाइल फोन छीन लिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। कपिल वर्दी में नहीं थे। आरोपियों ने मारपीट कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। दोनों भाइयों ने किसी तरह जान बचाई।सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। जबकि सेना के जवान व उसके चचेरे भाई के साथ मारपीट की घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। एसओ अजय शुक्ला ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।

ग्रामीणों ने टोलकर्मी को पीटा
आरोपियों के दुस्साहस से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने हमलावरों को तलाश किया, इस दौरान बागपत निवासी टोलकर्मी अंकित को जमकर पीटा। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान, बोले- हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

    Spread the love

    Spread the love   राममंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी बोले-अपराधी कोई हो, नहीं बचेगा: अयोध्या में कहा – 15 दिन में SIT दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी…


    Spread the love

    ऐप से घर बैठे मिल रहीं पुलिस सेवाएं, अब थाने जाने की जरूरत नहीं, जानें …

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश पुलिस की UP Cop App आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाओं का माध्यम बनती जा रही है। ऐप के जरिए नागरिक घर बैठे विभिन्न पुलिस…


    Spread the love