अपना दल कमेंरा वादी पार्टी की नेता पल्लवी पटेल पहुंची अयोध्या

Spread the love

अपना दल कमेंरा वादी पार्टी की नेता व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल अयोध्या पहुंची.यहाँ उन्होंने प्रदर्शन के दौरान 1999 प्रयागराज में हुए सोने लाल पटेल पर हमले व 2009 में सोने लाल पटेल की मौत की जांच व अपनी मां राजमाता कृष्णा पटेल को जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग किया है।अयोध्या में अपना दल कमेंरा वादी पार्टी द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुई।इस दौरान पल्लवी पटेल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा। पल्लवी पटेल ने बताया कि 12 वीं लोकसभा चुनाव के दौरान 1999 में प्रयागराज में सोनेलाल पटेल व कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था। तत्कालीन प्रदेश सरकार के आदेश पर पुलिसिया कार्रवाई हुई थी।इस कार्रवाई में लगभग 500 कार्यकर्ता घायल हुए थे।डॉ सोने लाल पटेल को जान से मारने की कोशिश भी की गई थी।डॉ सोने लाल पटेल व कार्यकर्ताओं पर निराधार केस लगाए गए थे।उस केस को वापस लेना चाहिए और इस मामले की जांच होनी चाहिए।उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर 2009 को सोनेलाल पटेल की एक्सीडेंट में मौत हुई थी यह मौत नहीं हत्या थी।इस मामले की भी सीबीआई जांच हो।वही कहा कि हमारी तीसरी मांग है कि राजमाता कृष्णा पटेल को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनी पर आयकर विभाग का छापा
  • Related Posts

    आयकर विभाग की छापेमारी, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर से 10 करोड़ नकदी बरामद

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के घर पर बुधवार से जारी आयकर टीम का छापा गुरुवार को समाप्त हो गया। उनके…


    Spread the love

    1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी जमीन, लागू होगी सर्किल रेट, पार्क फेसिंग और कॉर्नर प्लॉट पर इतने बढ़ेंगे दाम

    Spread the love

    Spread the loveसंपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए एक अप्रैल से सर्किल रेट का निर्धारण नए मानक और प्रारूप पर होगा। महानिरीक्षक के निर्देश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *