LPG- गैस बुकिंग पर एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी, क्या है नया नियम?

Spread the love

लपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एक नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल करा लिए हैं, उन्हें नई बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल एप पर जाकर सवालों के जवाब देने होंगे।

 

परिवार के सदस्यों की संख्या, आने वाले मेहमानों का विवरण, घर में शादी, भंडारा या कोई अन्य आयोजन है तो उसकी भी जानकारी देनी होगी। तभी सिलिंडर बुक होगा। बता दें कि बरेली जिले में करीब दस लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें 4.16 लाख उज्ज्वला कनेक्शन हैं।

 

रविवार से लागू इस नियम की जानकारी गैस एजेंसी संचालकों और उपभोक्ताओं को भी नहीं थी। सुबह से ही मोबाइल फोन से बुकिंग की कोशिश कर रहे लोग असफल होने पर गैस एजेंसी पहुंचे। एजेंसी पर मौजूद स्टाफ को भी इसकी जानकारी नहीं थी। संचालक ने कंपनी के अधिकारियों को कॉल की तो इस नई प्रक्रिया की जानकारी मिली।

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्टि्रब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आदर्श गुप्ता के मुताबिक, एक वित्त वर्ष में उपभोक्ता 12 सिलिंडर ले सकते हैं। कई उपभोक्ताओं का कोटा पूरा हो चुका है।

बीपीसीएल कंपनी के नए दिशा-निर्देश
लिहाजा, बीपीसीएल कंपनी के नए दिशा-निर्देश के तहत अब उपभोक्ताओं को बुकिंग के लिए मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। क्रमवार सवालों के जवाब देने होंगे। उसके बाद ही बुकिंग होगी।

उपभोक्ताओं को होगी परेशानी
स्मार्टफोन के दौर में भी तमाम शहरी और ग्रामीण उपभोक्ता कीपैड वाला फोन ही चलाते हैं। कई ऐसे हैं जो स्मार्टफोन खरीद नहीं सकते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को कोटे के अलावा गैस बुकिंग के लिए फोन खरीदना, एप डाउनलोड कर सवालों के जवाब देना भी कठिन होगा। ऐसी स्थिति में घर बैठे एलपीजी बुकिंग की सहूलियत का लाभ भी नहीं मिलेगा। उनको एजेंसी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

पूछे जाएंगे ये सवाल
– परिवार में छह या इससे अधिक सदस्य हैं?
– परिवार में मेहमान आए हैं।
– शादी, भंडारा या अन्य कोई कार्यक्रम है।
– अन्य घरेलू उपयोग के लिए।
और पढ़े  Iran युद्ध का असर: बोतलबंद पानी पीना महंगा, 11 फीसदी तक बढ़ी कीमत, प्लास्टिक लागत बढ़ने से कंपनियों पर दबाव

बदायूं: कॉमर्शियल सिलिंडर उपभोक्ताओं का ब्योरा भेजा
बदायूं जिले में सोमवार से कॉमर्शियल सिलिंडरों की 20 फीसदी अतिरिक्त आपूर्ति शुरू हो सकती है। इससे होटल संचालक और कैटर्स को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। उनका ब्योरा पेट्रोलियम कंपनी को भेज दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने के बाद अब तक होटल संचालक मुश्किलों से काम चला रहे थे।

कई लोगों ने कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने के कारण या तो अपना धंधा बंद कर दिया था या फिर भट्ठी का प्रयोग करने लगे थे। अब केंद्र सरकार ने 20 प्रतिशत अतिरिक्त गैस की आपूर्ति शुरू करने की बात कही है। इससे व्यापारियों और ढाबा संचालकों को राहत मिल सकती है।  बता दें कि बदायूं जनपद में कॉमर्शियल सिलिंडर के 862 उपभोक्ता हैं। अब नए नियम के आधार पर सिलिंडर उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे।

Spread the love
  • Related Posts

    गुरुग्राम में आज नहीं मिलेगी कैब,ड्राइवर्स की रहेगी हड़ताल, जानें क्यों सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरे चालक

    Spread the love

    Spread the loveसेक्टर 46 और 38 समेत गुरुग्राम के कई हिस्सों में चालकों  ने इकट्ठा होकर अपनी चिंताओं को साझा किया। इनकी मांग है कि जिस तरह उनका वेरिफिकेशन होता है,…


    Spread the love

    फरीदाबाद में पंक्चर की दुकान खोले बैठा था पाकिस्तानी जासूस, बिहार का रहने वाला है नौशाद अली

    Spread the love

    Spread the loveअल फलाह यूनिवर्सिटी से सामने आए टेरर मॉड्यूल को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद से आतंकवाद का नया कनेक्शन सामने आया है। इस…


    Spread the love