अयोध्या पहुंचे रेल मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार सदस्य अनूप चौधरी ने किये रामलला के दर्शन।

अयोध्या पहुंचे भारतीय पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रेल मंत्रालय भारतीय खाद्य निगम खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मंत्रालय भारत सरकार सलाहकार समिति के सदस्य अनूप चौधरी ने रामलला का किया दर्शन पूजन और श्रीराम जन्मभूमि पर चल रहे श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य को भी देखा। वही मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय रेल हमेशा देश के आम जनमानस के हितों के लिए तत्पर रही है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय रेल कोविड काल में भी बढ़-चढ़कर देश के नागरिकों के लिए काम किया है। साथ ही आज श्री अयोध्या धाम में भव्य दिव्य श्री राम मंदिर बन कर तैयार हो रहा है उसके लिए ह्रदय से आभार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश महंत श्री योगी आदित्य नाथ जी को जिन्होंने सनातन धर्म की पुनः स्थापना की है। साथ ही श्री चौधरी में अयोध्या रेलवे स्टेशन को जल्द आम जनमानस की सेवा में सौंपें जाने की बात कही। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो गया है वह भी कुछ दिनों में उसका उद्घाटन हो जाएगा।

और पढ़े  प्रदेश में आज से दिखने लगेगा चक्रवात का असर, इन जिलों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी, यहां पर अलर्ट
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…