अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौर ने उर्मिला पर लगाए आरोप, वायरल ऑडियो पूरी तरह फर्जी, कहा- एआई से बनी है

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे ऑडियो को लेकर सियासत और बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने वायरल ऑडियो को पूरी तरह फर्जी और आर्टिफिशियल बताते हुए इसकी फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि यदि जांच में उनके खिलाफ कोई भी तथ्य सामने आता है, तो वह सजा भुगतने के लिए तैयार हैं।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि वायरल किया गया ऑडियो छेड़छाड़ कर तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य उनकी राजनीतिक व सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने मांग की कि पुलिस संबंधित मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों को कब्जे में लेकर तकनीकी जांच कराए, जिससे सच्चाई सामने आ सके।

 

सुरेश राठौर ने आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर उनके नाम का दुरुपयोग कर पूरे प्रदेश में भ्रम फैला रही है। उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने आरती गौड़ को अपनी बेटी बताते हुए कहा कि उनकी पत्नी को पाकिस्तानी बताने जैसे आरोप पूरी तरह झूठे और आधारहीन हैं। कहा कि यदि उर्मिला सनावर शादी का दावा कर रही है तो उसके वैधानिक प्रमाण सार्वजनिक करें। उन्होंने भाजपा को अपनी मां बताते हुए कहा कि पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़े  देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…