अंकिता हत्याकांड: VIP के नाम को लेकर फिर लोगों में उबाल, प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 

 

अंकिता हत्याकांड से संबधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही वीआईपी के नाम को लेकर लोगों में उबाल बना हुआ है। सीबीआई जांच और वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। सभी जगह पर प्रदर्शन किया और पुतला फूंककर विरोध जताया।

कर्णप्रयाग में कांग्रेस कार्यकताओं ने जूलूस निकालकर मुख्य बाजार में पूर्व सांसद का पुतला दहन किया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि जिस प्रकार से वीडियो में वीआईपी की बात कही जा रही है। सरकार को पूरे मामले की सीबीआई जांच कर जल्द आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।

 

वहीं, रुद्रप्रयाग में मुख्य बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने हत्याकांड में पूर्व सांसद की गिरफ्तारी की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मामले में शामिल वीआईपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि अंकिता पहाड़ की बेटी थी, जिसके साथ निर्मम हत्या की गई।

श्रीनगर के गोला पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता का पुतला दहन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड एक सुनियोजित आपराधिक मामला है। कहा कि वीआईपी के नाम पर अब राष्ट्रीय नेता का चेहरा सामने आना शर्मनाक है।

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…