अंकिता हत्याकांड- आखिरकार अंकिता का एनएआईटी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि

ऋषिकेश के गंगा भोगपुर में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में जांच के लिए प्रशासन की टीम पहुंची। इस दौरान एसडीम प्रमोद कुमार ने कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच की। साथ में तहसीलदार मनजीत सिंह गिल भी मौजूद रही। इस दौरान रिजॉर्ट में चल रहे स्पा सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों के दस्तावेज नहीं मिले। वहीं, ग्राहकों का विजिटिंग रजिस्टर भी मौके पर नहीं मिला। स्पा सेंटर में मौके पर प्रशिक्षित कर्मचारी भी नहीं मिले। इसके चलते अब प्रशासन आयुर्वेदिक वैलनेस सेंटर के नाम से बने स्पा सेंटर को सील करने जा रहा है।

पिता ने की अपील शांत हुए लोग, एनआईटी घाट पर हुआ अंकिता का अंतिम संस्कार
आखिरकार अंकिता के पिता की अपील करने के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। अंकिता के अंतिम संस्कार के लिए सभी तैयार हो गए हैं। एनआईटी घाट पर अंकिता के भाई ने मुखाग्नि दी। वहीं दूसरी ओर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक में होगी।


लोगों की पुलिस से झड़प

अंकिता के शव को ले जाने की आशंका पर लोग मोर्चेरी के आगे लेट गए। इस दौरान लोगों की पुलिस से झड़प भी हो गई। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन भीड़ जिद पर अड़ी रही।

और पढ़े  विद्यार्थियों ने चुना...शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, 140 शिक्षकों को मिला अमर उजाला शिक्षक सम्मान
  • Related Posts

    हरिद्वार: अब कागजों पर सजेगी पड़ोसी हाथियों की दुनिया, वन्यजीव सप्ताह पर पहली बार की गई है ये खास पहल

    आए दिन आबादी क्षेत्र में आ रहे हाथी अब हमारे पड़ोसी हो चुके हैं, शायद यह वन विभाग की ओर से भी मान लिया गया है, इसलिए बच्चों के बीच…

    देहरादून: राज्य आंदोलनकारी शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-संघर्ष और बलिदान से बना है उत्तराखंड

    देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन…