उत्तरकाशी: चामी के समीप डामटा के पास हुआ हादसा, पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 लोगों की मौत

 

 

 

यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप डामटा में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार वाहन चालक सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। पिकअप वाहन परचून का सामान लेकर मोरी जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

डामटा (उत्तरकाशी) में एक यूटिलिटी खाई में गिरने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

चौकी प्रभारी नौगांव एसआई राजेश कुमार ने तीनों लोगों के मौत की पुष्टि की है। शवों को खाई से बाहर निकाला गया, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: विधानसभा सत्र में आएगा सात हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…