आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।’
‘पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने का समय आ गया है’
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अर्जुन सिंह राजू ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर कहा, ‘इस हमले की जितनी भी कड़ी निंदा की जाए कम है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने पर्यटन पर हमला किया है जिस पर हमारी पूरी अर्थव्यवस्था निर्भर करती है। मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे स्थिति को नियंत्रण में लाएं और पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में कड़ा जवाब दें। हमें दुश्मन के इलाके में घुसकर उन्हें मारना होगा। हमें इसका जवाब देना होगा।’
एक समुदाय के लोगों को बनााया निशाना
पहलगाम आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने कहा, “पिछले एक साल से पाकिस्तान भारत में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में एक महिला कह रही है कि आतंकियों ने सबसे पहले उन लोगों के नाम पूछे जिन पर उन्होंने हमला किया। इस तरह उन्होंने एक समुदाय के लोगों को निशाना बनाया। हमें अपनी एजेंसियों पर पूरा भरोसा है कि आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।”