मादुरो को पकड़ने के लिए वेनेजुएला के सैन्य बेस में घुसे थे अमेरिकी कमांडो, बेडरूम से घसीट कर ले गए

Spread the love

मेरिकी सेना के विशेष बलों द्वारा शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) किए गए एक गुप्त ऑपरेशन में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी बलों ने दोनों को उनके बेडरूम से बाहर खींचकर हिरासत में लिया था। वहीं ट्रंप ने मादुरो की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है।

सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई आधी रात के समय की गई, जब दंपती मिलिट्री बेस पर बने अपने घर पर सो रहे थे। अचानक हुए इस सैन्य ऑपरेशन में उन्हें बिस्तर से उठाकर कब्जे में लिया गया। यह छापा अमेरिकी सेना की विशेष इकाई डेल्टा फोर्स द्वारा अंजाम दिया गया। एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी पक्ष को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ और कार्रवाई बिना किसी हताहत के पूरी की गई। वेनेजुएला पर हमले में कुछ अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, लेकिन मेरा मानना है कि हमारा कोई भी सैनिक नहीं मारा गया।
ट्रंप ने शेयर की मादुरो की तस्वीर
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएसएस इवो जिमा पर अमेरिकी सेना द्वारा पकड़े गए वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो की एक तस्वीर पोस्ट की है। ग्रे नाइकी स्वेटसूट पहने मादुरो ने एक पानी की बोतल पकड़ी रखी है। मादुरो की आंखें एक काली पट्टी से ढकी हुई हैं और उनके कानों पर बड़े हेडफोन जैसे कुछ दिख रहे हैं। यह साफ नहीं है कि मादुरो अपनी पत्नी सीलिया फ्लोर्स उनके साथ हैं या नहीं, क्योंकि वह तस्वीर में नहीं दिख रही हैं।

सैन्य कार्रवाई को रियल टाइम में देखा
अब अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है। ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला पर हुई कार्रवाई को उन्होंने रियल टाइम में देखा। फॉक्स न्यूज के साथ एक लाइव फोन कॉल में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट से मिलिट्री ऑपरेशन को रियल टाइम में देखा।

और पढ़े  पैन कार्ड के नए नियम:  1 अप्रैल से पैन कार्ड में बड़ा बदलाव, जानें क्या बदलने वाला है
मादुरो-पत्नी के खिलाफ चल सकता है मुकदमा
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने कहा है कि वेनेजुएला के अपदस्थ नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी, सिलिया फ्लोरेस को न्यूयॉर्क में अभियोग के बाद आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा। बोंडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दंपती को जल्द ही अमेरिकी धरती पर अमेरिकी अदालतों में कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। मादुरो पर 2020 में न्यूयॉर्क में अभियोग लगाया गया था।वामपंथी गुरिल्ला नेता की बेटी डेल्सी बन सकती हैं वेनेजुएला की राष्ट्रपति
राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सत्ता से विदाई के बाद वेनेजुएला में उथल-पुथल के बीच डेल्सी रोड्रिगेज का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मादुरो की गिरफ्तारी के दावे के बाद माना जा रहा है कि सत्ता की कमान अब उपराष्ट्रपति डेल्सी संभाल सकती हैं। वह वामपंथी गुरिल्ला नेता जॉर्ज एंटोनियो रोड्रिगेज की बेटी हैं, जिन्होंने 1970 के दशक में लीगा सोशलिस्ट पार्टी बनाई थी। राजनीति उनके लिए विरासत की तरह रही।

निकोलस मादुरो खुद डेल्सी को अपनी सरकार की शेरनी कहते रहे हैं, जो उनके समाजवादी शासन की सबसे मजबूत समर्थक मानी जाती हैं। 56 साल की डेल्सी का जन्म 18 मई 1969 को राजधानी काराकस में हुआ। डेल्सी पेशे से वकील हैं और उन्होंने यूनिवर्सिदाद सेंट्रल डी वेनेजुएला से पढ़ाई की।


Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love